भारतीयों ने विदेशी खिलाडिय़ों को हराकर जमाई धाक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर . वर्ल्ड टेनिस टूर सीरीज के तहत सरदार क्लब में चल रहे जोधपुर वुमन्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को कई रोमांचक मैच हुए। भारत के खिलाडिय़ों ने दमदार परफॉर्मेंस से विदेशी खिलाडिय़ों को हराया, वहीं कुछ भारतीय खिलाडिय़ों को हार का सामना करना पड़ा। भारत की सोहा सादिक ने थाइलैंड की सुपापिच कुइरुम को 6-2, 1-6 (10-5) से, सुम्या विज ने यूएसए की मुस्कान महाजन को 6-4, 6-1 से, निधि चिलुमुला ने सोनाशे भटनागर को 6-0, 6-4 से हराया। रूस की कैटरीना निकीफोरवा ने भारत की निदित्रा राजमोहन को 6-2, 6-1 से हराया। वैदेही चौधरी ने अश्मित्रा को 4-6, 6-3 (10-4) से, श्रीवैष्णवी पेड्डी रेड्डी ने प्रेरणा भाम्बरी को 6-4, 1-6 (10-8) से, हुमेरा बेगम ने राशि मालवीय को 6-1, 6-2 से व यूएसए की शिरिया एट्टूरू ने भारत की अर्थी मुनीयान को 3-6, 7-6 (2) (10-4) से हराया।


वुमन्स डबल्स के मैच आज से
प्रतियोगिता के डायरेक्टर प्रवीणसिंह बताया ने बताया कि टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग राउंड के मैच समाप्त हो गए। मंगलवार से मुख्य ड्रॉ के मैच खेले जाएंगे। सिंगल मैच में भारत की मिहिका यादव और चैक रिपब्लिक की निकोल ब्रेकोवा, सर्बिया की मिहेला ड्जेकोविक और यूके की फ्रांसिका जोन्स, रूस की एवजेनिया बुरडीना और यूएसए शिरिया एट्टूरू, भारत की हुमेरा बेगम और जापान की मिचिका ओजेकी आमने-सामने होगी। इसके अलावा वूमन्स डब्ल्स के भी मैच खेले जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bM3Gj3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment