तेज रफ्तार से आए ट्रेलर ने दो भाइयों सहित एक युवक को कुचला, तीनों की हुई मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बिलाड़ा थानान्तर्गत खेजड़ला कस्बे में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रेलर ने दो भाइयों और एक युवक को कुचल दिया। तीनों की मृत्यु हो गई।

थानाधिकारी मनीष देव के अनुसार रूड़किया निवासी परमाराम (१८) पुत्र नारायणराम वन बागरी, पिचियाक में कीरवों की ढाणी निवासी रामलाल (१७) पुत्र शिवराम और उसका भाई कालूराम (१४) दोपहर करीब एक बजे खेजड़ला कस्बे में मोटरसाइकिल के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रेलर ने मोटरसाइकिल व तीनों जनों को चपेट में ले लिया। ट्रेलर का पिछला टायर तीनों के ऊपर से निकल गया। गंभीर हालत में तीनों को बिलाड़ा के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव मोर्चरी में रखे गए हैं।

सडक़ पर फैला खून ही खून
हादसे के बाद चालक ट्रेलर को भगाकर ले जाने लगा, लेकिन आस-पास के लोगों ने ट्रेलर रोक लिया। चालक को पकड़ लिया। कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। ट्रेलर व बाइक भी कब्जे में ली गई है। टायर ऊपर से निकलने के कारण तीनों खून से लथपथ हो गए थे। सडक़ पर खून ही खून फैल गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PolAyG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment