मथानिया के किसानों में जागी रायड़े की बम्पर पैदावार की उम्मीद, फसल को नहीं लगा कीड़े का प्रकोप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मथानिया/जोधपुर. मथानिया के कृषि क्षेत्र में किसानों को रायड़े की बम्पर पैदावार की उम्मीद जगी है। खेतों मे फलियों से लदा रायड़ा झुकने लगा है। क्षेत्र के कृषि बाहुल्य नेवरा रोड, किरमसरिया, खारड़ा मेवासा, भैंसेर कोटवाली, चावंडियाली, रीनिया, जुड, उम्मेदनगर, रामपुरा, खुडियाला, गोपासरिया समेत कई गांवों मे किसानों ने सैकड़ों हैक्टेयर भू-भाग पर इस वर्ष रायड़े की बुवाई की थी।

मौसम में अनुकूलता के चलते रायड़े की फसल में रोग व कीड़ों का प्रकोप नहीं के बराबर हुआ। जिसके चलते खेतों मे रायड़े की फसल लहलहाने लगी। खेतों में रायड़े की फसल इन दिनों बीज पकने की स्थिति में खड़ी है। रायड़ा की बुवाई के समय बाजार भाव 40 से 43 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चल रहे थे।

ऐसे में किसानों में रायड़े की फसल को लेकर उत्साह नजर आया। इसी बीच सरकार ने रायड़े का समर्थन मूल्य भी बढ़ा दिया। भारतीय किसान संघ के नेता विनोद डागा ने बताया कि रायड़ा के बाजार भाव अभी कम हुए है, लेकिन सरकार समर्थन मूल्य पर शीघ्र खरीद शुरू करेगी तो किसानों को रायड़े का उचित मूल्य मिल पाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SP14bp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment