जोधपुर. बनाड़ थानान्तर्गत नांदड़ी के पाश्र्वनाथ नगर निवासी एक अध्यापक के बैंक खाते से शातिर ठग ने चार बार में चालीस हजार रुपए निकाल लिए। अध्यापक को सुबह मोबाइल एसएमएस देखने पर ठगी का पता लगा। इस संबंध में अध्यापक ने बनाड़ थाने में मामला दर्ज कराया है।
बनाड़ थाना पुलिस के अनुसार डूंगरसिंह पुत्र रामसिंह के मोबाइल पर गत मंगलवार रात १२.०५ बजे अनजान नम्बर से एक कॉल आया, लेकिन किसी कम्पनी का कॉल होने का जानकर उन्होंने कॉल काट दिया। इसके बाद रात १२.०६ बजे खाते से चार किस्तों में दस-दस हजार करके चालीस हजार रुपए निकाल लिए गए। डूंगरसिंह सुबह उठे तो मोबाइल में बैंक से आए चारों एसएमएस से उन्हें ठगी का पता लगा। अध्यापक के अनुसार उसके बैंक का एटीएम कार्ड भी उनके पास ही था। न तो मोबाइल पर कोई ओटीपी आई और न ही उसने किसी को बैंक खाता या एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी दी थी। बनाड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37kJJw9
0 comments:
Post a Comment