लोहावट (जोधपुर). जोधपुर रेल मण्डल के लोहावट रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात को जैसलमेर से दिल्ली जा रही रूणेचा एक्सप्रेस ट्रेन के एक आरक्षण कोच के नीचे धुंए व जलने की बदबू से यात्रियों में खलबली मच गई। बाद में सूचना पर रेलकर्मियों ने मौका-मुआयना कर कोच के नीचे लगे ब्रेक के लेदर को अलग किया व ट्रेन को रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार रात करीब पौने नौ बजे रूणेचा एक्सप्रेस ट्रेन लोहावट में ठहराव के बाद वापस रवाना हुई। उस समय स्टेशन पर खड़े लोगों ने ट्रेन के आरक्षण कोच एस-2 कोच संख्या 05263 से जलने की बदबू आने तथा अचानक धुंआ उठते हुए देखा।
लोगों ने इसकी सूचना लोहावट स्टेशन प्रशासन को दी। इस पर लोको पायलट व गार्ड को सूचना देकर ट्रेन को रुकवाया गया। रेलकर्मियों व ट्रेन के स्टाफ ने पाया कि कोच के नीचे ब्रेक के लेदर के चिपक जाने से धुंआ उठा तथा जलने की बदबू आई। रेलकर्मियों ने लेदर को अलग किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन स्टेशन पर करीब 10 मिनट तक रुकी रही।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Sd8G8G
0 comments:
Post a Comment