राज्य सरकार ने बनाया निरोगी राजस्थान ई-जनस्वास्थ्य एप, स्वास्थ्य विभाग के पास रहेगा जनता का हेल्थ कार्ड

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के समस्त नागरिकों के लिए निरोगी राजस्थान ई-जनस्वास्थ्य नामक एप तैयार किया है। इससे स्वास्थ्य विभाग के पास प्रत्येक परिवार का हेल्थ कार्ड रहेगा और उनकी बीमारी की समस्त जानकारी एक क्लिक पर स्वास्थ्य विभाग देख सकेगा। पायलट प्रोजेक्ट पहले प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वप्रथम सवाईमाधोपुर व गोविंदगढ़ के दो ब्लॉक में संचालित किया गया था। जिसके परिणाम बहुत ही सकारात्मक रहे। अब इसे जोधपुर, अजमेर,सीकर,उदयपुर व सिरोही जिलों में शुरू किया जाएगा।

डॉ. मण्डा ने बताया कि ई- जनस्वास्थ्य एप को जिले में शुरू करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के तहत बीसीएमओ, बीपीएम व बीएचएस को निदेशालय जयपुर से आए ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मोबाइल में इंस्टाल करते हुए डोर टू डोर विजिट पर जाने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ की ओर से परिवारों के स्वास्थ्य संबंधित आंकड़े संधारण किए जाएंगे। वहीं अब डिजिटलाइजेशन करते हुए एक क्लिक पर हर परिवार का हेल्थ कार्ड उपलब्ध होगा।

इसके लिए एएनएम व आशा सहयोगिनी घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार से सभी सदस्यों का ई जनस्वास्थ्य एप में एंट्री करेगी। इसकी विभागीय अफसर भी मॉनिटरिंग करेंगे। प्रत्येक परिवार के स्वास्थ्य का लेखा-जोखा अपने मोबाइल पर देख सकता है। इसमें बीमारी की स्थिति, मरीजों की संख्या, क्षेत्र की विशेष बीमारी आदि की जानकारी एकत्रित रहेगी। इस एप में करीब 250 से अधिक प्रकार की जानकारियां एकत्रित की जाएगी। इसके लिए 207 शहरी आशा सहयोगिनियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uoKKpK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment