जोधपुर. पाली निवासी राजस्थानी अभिनेत्री व नृत्यांगना अनीता भाटी की सडक़ हादसे में मौत होने से हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री जोधपुर से जैसलमेर जा रही थी। इस दौरान शेरगढ़ में हादसा होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए जोधपुर के अस्पताल लाया गया। अभिनेत्री को वेंटीलेटर पर रखा गया व जांच जारी रही। लेकिन यहां मंगलवार रात को उनका दम टूट गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। सूचना मिलने पर कई कलाकार अस्पताल पहुंचे। अभिनेत्री का पाली शहर के बजरंग बाड़ी में मकान है। वह राजस्थानी एल्बम्स में काम कर चुकी हैं। हादसे के दौरान उनके साथ जोधपुर निवासी मुकेश चौधरी, पाली निवासी कमलेश सिसोदिया व मनीष भाटी भी साथ थे। यह भी जैसलमेर जा रहे थे। कलाकार की मृत्यु पर अन्य कलाकारों में शोक की लहर है। हादसे को लेकर जांच की जा रही है। अन्य साथियों का उपचार चल रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b8xLsV
0 comments:
Post a Comment