हॉस्टल में बच्चों को टीवी देखने से रोकना वार्डन के लिए पड़ गया भारी, चाकू से जानलेवा हमला कर किया घायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत माता का थान में बांकिया बेरा के पास स्थित निजी छात्रावास में सो रहे वार्डन पर नाबालिग दो छात्रों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार विनायकपुरा भवाद निवासी कानाराम पुत्र गोरधनराम जाट का माता का थान बांकिया बेरा में न्यू महादेव हॉस्टल है। वह छात्रावास का वार्डन भी है। वह मंगलवार अपराह्न छात्रावास के एक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान वहां आए छात्रावास के दो छात्रों ने कानाराम पर चाकू से हमला कर दिया।

छात्रों ने पहले पेट में चाकू से तीन वार और फिर एक वार गले पर किया। लहुलूहान वार्डन के चिल्लाने पर पास ही सो रहा प्रेम वहां आया। तब तक कानाराम बेहोश हो गया। दोनों छात्र चाकू वहीं छोडकऱ भाग निकले। प्रेम व मनोज ने घायलावस्था में उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल से मामले की जानकारी ली। घायल की तरफ से लोहावट निवासी दो नाबालिग छात्रों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी सीताराम खोजा का कहना है कि चाकू से हमले का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। एक हमलावर 9वीं व दूसरा 11वीं का छात्र है। दोनों इसी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। संभवत: छात्रावास में टीवी देखने से मना करने या अन्य वजह से टोका-टोकी करने की वजह से जानलेवा हमला किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vy5oDR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment