श्रमिकों को बंधक बनाकर कपड़े उतारे, मारपीट कर रुपए लूटे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बालेसर (जोधपुर). फलोदी से बालेसर की पत्थर खदानों में पत्थर भरने के लिए आए मजदूरों को बंधक बना मारपीट कर रुपए लूटने का मामला सामने आया है।

बालेसर थाना प्रभारी दीपसिंह भाटी ने बताया कि पागियों की ढाणी फलोदी निवासी सरादीन पुत्र नूरदीन ने रिपोर्ट दी कि 22 फरवरी को वह नजीर खां पुत्र जलालुद्दीन के साथ ट्रक लेकर बालेसर की पत्थर खदानों में पत्थर भरने के लिए गए थे।

डेरडी क्षेत्र में होटल केबिन के पास बैठे कुछ लोगों से उन्होंने अपने भाई कासम खां के बारे में पूछताछ की तो वहां बैठे हाथी सिंह,आशु सिंह व बाग सिंह ने उन दोनों को पकड़ कर उनके हाथ पीछे बांध दिए, पत्थर डालकर ट्रक खड़ा करवा दिया तथा रात्रि को इन दोनों के साथ मारपीट की।

उसके भाई कासम खां व बहादुर को फोन कर बुलाया कि तुम्हारे भाई सरादीन का ट्रक खराब हो गया है, जल्दी आओ। दोनों के आने पर उनके भी कपड़े उतार दिए तथा रातभर बंधक बनाकर लोहे के सरियों से मारपीट की।

उन्होंने 78 हजार 200 रुपए लूट लिए। उन लोगों ने रविवार को पीड़ितों को छोड़ा, तब वे थाने पहुंचे। मारपीट में सरादीन, नजीर खां, कासम खां व बहादुर घायल हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों घायलों को बालेसर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T9m90j
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment