नीम के पेड़ से बहा तरल तो ग्रामीणों ने कहा- यह ईश्वरीय चमत्कार!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

आगोलाई (जोधपुर). प्रकृति भी कभी-कभी हैरान कर देती हैं और अजीबोगरीब रहस्य दिखाती है। प्रकृति का ऐसा ही रहस्य रविवार को देखने को मिला जब आगोलाई ग्राम पंचायत की कड़ेलों की ढाणी में नीम का एक पेड़ चर्चा का विषय बन गया। नीम के पेड़ से निकल रहा सफेद तरलनुमा पदार्थ को देखकर लोग चकित हो गए। दरअसल कड़ेलो की ढाणी आगोलाई में एक ग्रामीण के घर के आगे स्थित करीब 7-8 साल पुराने नीम के पेड़ के तने में से रविवार दोपहर को अचानक सफेद झाग के साथ तरलनुमा पदार्थ बहना शुरू हो गया। आस-पास के घरों से बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं इसे देखने के लिए दौड़ पड़े। कोई इसे प्राकृतिक घटना समझ रहा है तो कोई इसे भगवान का चमत्कार मान कर इसे दूध बताते हुए भगवान की प्रसाद समझ कर सेवन करने के साथ ही घर पर ले गए। कुछ ग्रामीण इस पदार्थ को डायबिटीज का अचूक इलाज मानकर इसे साथ ले गए। इस पदार्थ का सेवन करने वाले देरामराम कड़ेला इस घटना को चमत्कारी मानते हुए बताया कि नीम से निकल रहा दूध मीठा है तथा ईश्वरीय चमत्कार है।

मौसम में बदलाव से ऐसा होता है

मौसम में बदलाव के कारण कभी-कभी वनस्पतियों में ऐसी घटनाएं होती है। मौसम में आए बदलाव से वनस्पति में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है, जिससे पेड़ो में झागनुमा या सफेद तरल पानी निकलने लगता है। इसे ईश्वरीय चमत्कार मानना एक का प्रकार सिर्फ भ्रम है। इस पदार्थ में एल्कोहलिक कंटेंट होता है, इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
-डॉ. अर्चना वर्मा, वैज्ञानिक, काजरी जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SPPLzJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment