खुलासा : प्रिंस नरूला के साथ धोखाधड़ी करने वाली इवेंट मैनेजर युवक को मॉडल बनाने के नाम ऐंठ चुकी है लाखों

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बॉलीवुड सेलिब्रिटी प्रिंस नरूला के साथ दस लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की आरोपी इवेंट मैनेजर ने एक युवक को मॉडल बनाने का झांसा देकर 1.20 लाख रुपए भी ठगे का मामला सामने आया है। युवक की मां ने आरोपी महिला के खिलाफ रातानाडा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली के अनुसार मूलत: पंजाब में मोहाली हाल उम्मेद हैरिटेज निवासी हरप्रीत कौर पत्नी हरिन्द्रदीप सिंह ने महाराष्ट्र के ठाणे निवासी इवेंट कम्पनी की मैनेजर हीना शर्मा पुत्री रमाकांत पत्नी मनीष शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत जनवरी में हरप्रीत की परिचित महिला के माध्यम से उसका सम्पर्क हीना शर्मा से हुआ था। तब उसने अपनी इवेंट कम्पनी और विभिन्न बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारे में बातचीत की थी। आरोपी हीना शर्मा ने उसके पुत्र करनवीर को मॉडलिंग में कॅरिअर बनाने के बारे में बात की थी। उसने मॉडल बनने के बाद बड़ी कम्पनी में रोल के ऑफर मिलने का झांसा भी दिया था। इसके लिए वह तैयार हो गई।
तब आरोपी हीना शर्मा ने मॉडलिंग की ट्रेनिंग देने के नाम पर करनवीर के फोटो सेशन कराए। बदले में वह किस्तों में रुपए वसूल करती रही। डेढ़ माह में उसने कुल 1.20 लाख रुपए हीना शर्मा को दे दिए। बदले में उसने इटली की एक कम्पनी का मॉडलिंग कॅरिअर का प्रमाण पत्र भी उसे दिया।

गिरफ्तार होने पर धोखाधड़ी का पता लगा
बॉलीवुड सेलिब्रिटी प्रिंस नरूला के मैनेजर विकास सिंह ने गत सोमवार को सरदारपुरा थाने में हीना शर्मा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया था। हीना ने सात फरवरी को जोधपुर में तीन कार्यक्रमों में नरूला को बुलाने के लिए सम्पर्क किया था। हीना ने दस लाख रुपए एडवांस आरटीजीएस के जरिए बैंक खाते में जमा करवाने का स्क्रीन शॉट भेजा। उस पर विश्वास कर नरूला जोधपुर आ गए थे।

तीसरे दिन उन्होंने बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि राशि खाते में ट्रांसफर ही नहीं हुई थी। पुलिस ने उसी दिन हीना शर्मा को गिरफ्तार किया था। आरटीजीएस की रसीद में एडिटिंग कर स्क्रीन शॉट लेने में प्रयुक्त लेपटॉप भी जब्त किया गया था। मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट के बाद सेशन कोर्ट ने भी उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इस मामले में हीना की गिरफ्तारी होने पर करनवीर व उसकी मां को धोखाधड़ी का पता लगा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38QIPJy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment