जासूसी के संदेह में चार संदिग्ध पकड़े

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

पड़ोसी मुल्क के लिए जासूसी करने वाला रैकेट पकडऩे वाली आंध्र प्रदेश पुलिस ने रविवार को जोधपुर में दो जगहों से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार आंध्र प्रदेश पुलिस ने गत दिनों पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का मामला उजागर कर देश के अलग-अलग जगहों से आठ जनों को गिरफ्तार किया था। जांच में जासूसी के तार जोधपुर से भी जुड़े होने की बात सामने आई। आंध्र प्रदेश पुलिस की इंटेलीजेंस की टीम जोधपुर पहुंची और भीतरी शहर से तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया। वहीं, एक अन्य क्षेत्र से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

आंध्र प्रदेश पुलिस चारों को पकडक़र साथ ले गई और जासूसी के संबंध में पूछताछ कर रही है। फिलहाल चारों से जांच व पूछताछ की जा रही है। इनमें से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने गत दिसम्बर में नौ सेना के सात जवान सहित आठ जनों को जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया था। जिन्हें विजयावाड़ा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश किया गया था। इनमें एक हवाला संचालक भी शामिल था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GPgt5S
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment