राजस्थान में पहली बार जोधपुर में ट्रैफिक मास्टर प्लान की कवायद, यातायात नियंत्रण बोर्ड कर रहा तैयारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. महानगर की तर्ज पर जोधपुर शहर में अन्य मेट्रो शहरों की तरह यातायात की समस्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए जोधपुर में पहली बार ट्रैफिक मास्टर प्लान बनाने की कवायद शुरू की गई है। यदि इसको अमलीजामा पहनाया जाता है तो जोधपुर ट्रैफिक मास्टर प्लान अपनाने वाला प्रदेश का पहला शहर होगा। फिलहाल जयपुर में भी यातायात मास्टर प्लान पूरा होकर लागू नहीं हुआ है।

राजस्थान हाइकोर्ट ने शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर फटकार लगाते हुए जेडीए के अधीन बने यातायात नियंत्रण बोर्ड (टीसीबी) को मास्टर प्लान बनाने व सुगम ट्रैफिक नियंत्रण के निर्देश दिए थे। इसके बाद टीसीबी ने काम शुरू कर दिया। जयपुर से प्लान कॉपी के पॉइंट मांगे गए, लेकिन वहां भी ड्राफ्ट पूरी तरह से नहीं बना है। अब दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों का प्लान स्टडी किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले यातायात नियंत्रण के कुछ पॉइंट लागू किए गए हैं।

यह व्यवस्था करनी होगी
- यातायात नियंत्रण व्यवस्था आधुनिक हो।
- वैकल्पिक मार्ग चिह्नित किए जाए।
- ट्रैफिक सिग्नल्स का आधुनिकीकरण।
- गति नियंत्रण के लिए आधुनिक डिवाइस का उपयोग किया जाएगा।
- सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और विस्तृत व सुदृढ़ करनी होगी।
- रियल टाइम पार्र्किंग प्रबंधन।
- मल्टी लेवल स्मार्ट पार्र्किंग सिस्टम।
- मार्ग सुदृढ़ व विस्तार करना।
- सडक़ सीमा से हाथ ठेले व ऑटो स्टैंड हटाना।

इनका कहना...
टै्रफिक कंट्रोल के लिए हाइकोर्ट के निर्देश पर यातायात मास्टर प्लान पर काम शुरू कर दिया है। जयपुर का भी अभी बना नहीं है। इसलिए कुछ सुधार तो कर दिए हैं। अन्य मेट्रो शहर के ऐसे ही प्लान से बारीकियां सीख रहे हैं।
- मेघराजसिंह रतनू, आयुक्त, जेडीए व अध्यक्ष यातायात नियंत्रण बोर्ड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T8Tusj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment