महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब रोडवेज की नई बसों में पेनिक बटन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. रोडवेज की नई बसों में अब महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पेनिक बटन की सुविधा रहेगी। छेड़छाड़ जैसी अप्रिय घटना होने पर वे इस बटन का उपयोग कर सकेगी। इसके साथ ही बसों में हर सीट पर लिए मोबाइल चार्जर की सुविधा होगी। अगला स्टेशन कौनसा आएगा इसकी जानकारी भी परिचालक लाउड स्पीकर से एलाउंस कर यात्रियों को देगा।

राजस्थान परिवहन पथ निगम की ओर से खरीदी गई  ८७६ बसों में से ३१६ बसें तैयार होने पर उन्हें राज्य के ४४ डिपो में आवंटित किया गया। जिसके तहत जोधपुर जोन के जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, आबूरोड, फलौदी, बाड़मेर व जैसलमेर डिपो को पांच-पांच ब्लू लाइन बसें आवंटित की गई है। अगले चरण में जोधपुर जोन के फालना डिपो को बसें आवंटित की जाएगी।

जोधपुर डिपो में 28 बसें कंडम
जोधपुर जोन में वर्तमान में ११८ बसें हैं। जिनमें से २८ कंडम होने योग्य हैं। पांच नई बसें मिलने से डिपो में अब १२३ बसें हो गई हैं। नई बसों को डिपो प्रबंधन लम्बे रूट पर दौड़ाएगा। आठ साल रूट पर दौडऩे या आठ लाख किलोमीटर से अधिक चलने पर डिपो की बसों को कंडम की श्रेणी में मान लिया जाता है। लेकिन बसों की कमी के चलते डिपो प्रबंधन मरम्मत करवाकर इन बसों को अभी  भी रूट पर दौड़ा रहा है।

ऐसे काम करेगा पेनिक बटन
यात्रा के दौरान छेड़छाड़ जैसी अप्रिय घटना होने की स्थिति में महिला यात्री सीट के पास लगा पेनिक बटन दबा सकेगी। जिससे बस की लोकेशन, गाड़ी नम्बर के साथ अगले स्टेशन के आगार प्रबंधक के पास पहुंच जाएगी। जिससे वे परिचालक से मामले की जानकारी लेकर पुलिस को सूचित किया जा सकेगा।

नई बसों में यह रहेगी प्रमुख सुविधा
- महिलाओं की सुविधा के लिए पेनिक बटन।
- हर सीट पर मोबाइल चार्जर की सुविधा।
- स्टेशन आने पर परिचालक माइक से करेगा एनाउंस।
- बस के आगे पीछे एलईडी स्क्रीन की सुविधा। जिस पर कौनसा स्टेशन आएगा इसकी जानकारी मिलेगी।
- बस की लोकेशन ट्रेक करने के लिए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगा होगा।

लम्बी दूरी के रूट पर चलाएंगे
मुख्यालय से पांच नई बसें मिली हैं। जिन्हें लम्बी दूरी के रूट पर चलाएंगे। बसों का आरटीओ से रजिस्ट्रेशन करवाने की कार्रवाई की जा रही है।
- बी.आर. बेड़ा, मुख्य प्रबंधक, जोधपुर डिपो



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39ryS4W
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment