जोधपुर. आज के समय में हार्ट अटैक की समस्या सबसे ज्यादा युवाओं में बढ़ रही है। इसका प्रमुख कारण है बैड लाइफस्टाइल। क्योंकि आज की बिजी एवं भागमभाग वाली लाइफस्टाइल में लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए टाइम ही नहीं दे पा रहे हैं। खासतौर पर युवा हेल्थ को लेकर बेपरवाह हो रहे हैं। इसके चलते तनाव, थकान सहित दिनचार्य में भी परिर्वतन आ जाता है। जिसमें उनमें हार्ट की बीमारियों के शिकार होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। यह कहना था अहमदाबाद के जायड्स अस्पताल से आए हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील थानवी एवं डॉ. संदीप अग्रवाल का। दोनों रविवार को ह्रदय रोग पर जागरुकता कार्यशाला के सिलसिले में जोधपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने हार्ट अटैक के मरीजों पर अपने अनुभव साझा किए। उनका कहना था कि अब 20 से 40 वर्ष की एज के युथ खाने-पीने व कमाने की उम्र में हार्ट बीमारियों से जूझते नजर आ रहे हैं।
वृद्ध नियमित कराएं स्वास्थ्य जांच
आज के समय में साइलैंट अटैक की समस्या काफी बढ़ गई है। वृद्धजनों में इसके चांसेज काफी ज्यादा रहते हैं। इससे बचने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच अवश्य करवानी चाहिए। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को वर्ष में 1 बार हैल्थ चैकअप अवश्य ही करवाना चाहिए। हार्ट समस्याएं बढऩे का सबसे बड़ा कारण नियमित एक्सरसाइज नहीं करना है। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 3 से 4 किमी की वॉकिंग अवश्य करनी चाहिए। इसके साथ ही नियमित एक्सरसाइज, योग, प्राणायाम अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा स्वस्थ आहार को दिनचर्या में आवश्यक तौर पर शामिल करें।
मोटापे पर पाएं काबू
चिकित्सकों के अनुसार आज के समय में 50 प्रतिशत से अधिक हार्ट की समस्याओं के मरीज युवा है। बिगड़ी लाइफस्टाइल व खानपान के चलते मोटापा बढ़ रहा है। क्योंकि जंक फूड, बाहर के खाने से वजन जल्दी बढ़ जाता है। ज्यादा वजन हार्ट के लिए नुकसानदेह है। इसलिए वजन पर नजर रखें, क्योंकि यह हाई कोलेस्ट्रॉल होने की एक बड़ी वजह होता है। अधिक वेट होने पर अही डायबीटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। जिसका असर हार्ट पर पड़ता है।
इसलिए युवाओं में बढ़ रही बीमारी-
स्मोकिंग-ड्रिकिंग करना
- एक्सरसाइज न करना
-जंक फूड का सेवन
- बिगड़ी लाइफस्टाइल
-स्ट्रैस एवं मोटापा
बचने के लिए करें यह उपाय
-लाइफस्टाइल में सुधार करें।
-नियमित योग, एक्सरसाइज करें
ं-स्मोकिंग का सेवन नहीं करें।
-बैड फूड हैबिट को भी नो कहें।
-स्ट्रैस को कम करनें का प्रयास करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c0LrGK
0 comments:
Post a Comment