जोधपुर.
नौसेना में भर्ती के लिए परीक्षा देने के बाद माचिया सफारी पार्क के सामने घूम रहे एक छात्र का मोबाइल व पर्स तीन युवकों ने लूट लिया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर मोबाइल व पर्स बरामद लिया गया। वारदात में शामिल एक अन्य की तलाश की जा रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा के अनुसार बीकानेर जिले में छत्तरगढ़ थानान्तर्गत खारबारा निवासी गोविंदराम (16) पुत्र हेमाराम मेघवाल व सुरेन्द्र भारतीय नौ-सेना भर्ती परीक्षा देने के बाद शुक्रवार शाम घूमने के लिए संबोधि धाम, कायलाना झील व माचिया सफारी पार्क गए थे। माचिया सफारी पार्क से कायलाना झील की तरफ जाते समय मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गोविंदराम को धमकाकर मोबाइल व पर्स लूट कर भाग गए। पर्स में साढ़े तीन सौ रुपए थे। आस-पास के लोगों की मदद से छात्र ने पुलिस को सूचना दी। प्रतापनगर व सूरसागर थाने से अधिकारी मौके पर आए और वारदातस्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
फुटेज के आधार पर चांदपोल निवासी विजय (22) पुत्र सत्यनारायण सैन व महाकालेश्वर मंदिर के पास निवासी शक्तिसिंह (21) पुत्र श्रवणसिंह चौहान को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दिलीप की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38aBpk5
0 comments:
Post a Comment