रायड़े की कटाई शुरू, बंपर पैदावार की उम्मीद के बावजूद किसानों को सताने लगी है इस बात की चिंता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मथानिया/जोधपुर. कृषि क्षेत्र में किसान रायड़े की फसल की कटाई में जुटे हुए हैं और इस बार बंपर पैदावार होने की उम्मीद किसानों को जगी है। मथानिया कृषि क्षेत्र के नेवरा रोड, किरमसरिया खुर्द, खारड़ा मेवासा, भैंसेर कोटवाली, चांवडियाली, कुतड़ी, जुड, उम्मेदनगर, रामपुरा, खुडियाला समेत तीन दर्जन गांवों में हजारों हैक्टेयर भू-भाग पर किसानों ने इस वर्ष रायड़े की फसल की बुवाई की थी।

मौसम की अनुकूलता के चलते रायड़े की फसल में रोग व कीड़ों का प्रकोप नहीं के बराबर हुआ है। जिसके चलते खेतों में रायड़े की फसल लहलहाने लगी थी। क्षेत्र के खेतों में इन दिनों रायड़े की फसल पकने की स्थिति में खड़ी है। रायड़े की अगेती फसल पक जाने से किसान रायड़े की कटाई में जुट गए हैं।

खेतों में अच्छी फसल के चलते रायड़े की आशानुरूप उपज मिलने की उम्मीद किसानों में जागी है। लेकिन रायड़े का बाजार भाव दिनों दिन गिरता जा रहा है। 15-20 दिन पहले रायड़ा 43-45 रुपए प्रतिकिलो के भाव से बिक रहे था वो अब 37-38 रुपए प्रतिकिलो तक आ गए हैं। गिरते भावों को लेकर किसान चिंतित हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38TQA1f
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment