खुदाबक्श ने जीता सर्वश्रेष्ठ अश्व का ख़िताब, छठें मारवाड़ हॉर्स शो का रंगारंग समापन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर के पोलो ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय हॉर्स शो में ड्रेसाज प्रजेन्टेशन, जम्पिंग सहित कई प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें हुनरमंद घुड़सवारों के साथ देश भर से आए अश्वों ने एक से बढक़र एक करतब दिखाए। अश्वों की चाल, जम्पिंग देख दर्शकों ने तालियां बजाकर घुड़सवारों की हौसला अफजाई की।

ऑल इंडिया मारवाड़ी होर्स सोसायटी जोधपुर व मारवाड़ी हॉर्स बुक रजिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोट्र्स फाउंडेशन पोलो ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय हॉर्स शो में कई प्रतियोगिताएं हुई। खेलमंत्री अशोक चांदना के मुख्य आतिथ्य व मुख्य संरक्षक महाराजा गजसिंह की अध्यक्षता में समापन समारोह हुआ। जिसमें प्रतियोगिताओं में विजेता रहे अश्वपालकों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया गया तथा रंगारंग कार्यक्रम के साथ हॉर्स शो का समापन किया गया।

समारोह में मेजर जनरल नरपतसिंह राजपुरोहित पुनायता, पूर्व सांसद डॉ. नारायणसिंह माणकलाव, महिपेन्द्रसिंह दांता, मिसेज माग्र्रेट एनेट आयरलेंड, शमीना नकवी, राघवेन्द्र प्रतापसिंह झालामंड, नारायणसिंह रोहिणा, अमनदीपसिंह गिल, देवीसिंह केलवा, आनन्दसिंह केलवा, कुमार भाई ठाकोर, सिद्धार्थसिंह रोहट, गजेन्द्रपालसिंह पोषाणा, कर्नल गिरेन्द्रसिंह दाखण, पंकज प्रतापसिंह झालामण्ड, महेशकरणसिंह पाल, भेरोंसिंह रणसीगांव, सवाईसिंह रणसीगांव, डॉ. महेन्द्रसिंह, घनश्यामसिंह पाटोदी, हीरेन पटेल, जितेन्द्रसिंह नरूका, मानवेन्द्रसिंह गंठिया, धीरेन पटेल, शैलेस सहित कई अश्वप्रेमी उपस्थित रहे।

श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इन्हें किया पुरस्कृत

ड्रेसाज प्रजेन्टेशन - राजकुमारी विवेका कुमारी प्रथम रही। उन्होंने अपने अश्व साटो से बेहतर ड्रेसाज का प्रजेन्टेशन दिया। विवेका कुमारी हाल ही में ऑल इण्डिया लेवल पर ड्रेसाज प्रजेन्टेशन प्रदर्शन-2020 में प्रथम रही है। राज्यवर्धनसिंह केलवा द्वितीय रहे।

शो जम्पिंग प्रतियोगिता - सायमा सैय्यद ने अपने अश्व बादल के साथ प्रथम रही। विश्वजीतसिंह अपने अश्व बादल के साथ द्वितीय रहे। रोहित गिडवानी अपने अश्व वेस्टर्न एंजल के साथ तृतीय व मोहित ब्रिजवाल अपने अश्व वेस्टर्न एंजल के साथ चौथे स्थान पर रहे।

अदंत बछेरी प्रतियोगिता - अदंत बछेरी प्रतियोगिता में रोहिणा नागौर के नारायणसिंह राठौड़ की बछेरी रानी जिन्दा प्रथम रही। पंजाब के बाबा गगनदीपसिंह की बछेरी फूलनदेवी द्वितीय व पाली के उदयभान रोहट की बछेरी नैना तृतीय रही।

स्टेलियन प्रतियोगिता - स्टेलियन प्रतियोगिता में पूना महाराष्ट्र के रंजीत खेर का अश्व खुदाबक्श प्रथम, महाराष्ट्र के अजीज अबदीन का अश्व काजिम द्वितीय व जालोर के हुकुमसिंह केलवा का अश्व पवनराज तृतीय स्थान पर रहा।

हैक्स ओपन प्रतियोगिता - हैक्स ओपन प्रतियोगिता में नरेद्रसिंह प्रथम, कुमारी नीति कंवर द्वितीय व विश्वजीतसिंह तृतीय स्थान पर रहे।

टेंट पेगिंग प्रतियोगिता - टेंट पेगिंग प्रतियोगिता में पेपसिंह भलासरिया उम्मेद भवन स्टड के अश्व सम्राट के साथ प्रथम रहे। जितेन्द्रसिंह भलासरिया उम्मेद भवन स्टड के अश्व ज्वाला के साथ द्वितीय व रिसालदार रेवाराम अपने अश्व रामदेव के तृतीय रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38cg6yA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment