मैच हारे, दिल जीत गए रवि

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मैच हारे, दिल जीत गए रवि
- अंत तक रहा रोमांच, रवि के घर पर अंत तक जुटे रहे रिश्तेदार व समर्थक
-फाइनल में 4 सहित टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
जोधपुर।
दक्षिण अफ्रीका में चल रहे क्रिकेट वल्र्ड कप अंडर-19 के रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भले ही भारत मैच हार गया हो और विश्व कप का ताज पहनने से चूक गया, लेकिन भारतीय टीम का हिस्सा रहे जोधपुर के रवि बिश्नाई ने पूरे देश का दिल जीत लिया। फाइनल मैच में भारतीय टीम की जीत को लेकर अंत तक रोमांच बना रहा। रवि के बीजेएस स्थित घर पर मैच समाप्ति तक परिजनों के साथ रिश्तेदार व समर्थक जुटे रहे। सभी भारतीय टीम के खिताब जीतने की आस लगाए बैठे रहे। रवि के घर पर

फाइनल मैच में कम स्कोर बनाने के बाद शुरू से ही दबाव में चल रही भारतीय टीम को रवि ने मैच जिताने प्रयास किए। रवि ने लगातार 4 विकेट लेकर भारत की जीत की उम्मीद बंधाई। इससे इस टूर्नामेंट में रवि कुल 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
---
रवि ने कोच से कहा, देश जिताना जरूरी
रवि ने फाइनल मैच से एक दिन पहले शनिवार को अपने परिजनों व कोच प्रद्योतसिंह से फोन पर बात की थी। कोच प्रद्योतसिंह ने रवि से कहा कि अच्छा खेलना, देश जिताना जरूरी है, देश पहले है। इस पर रवि ने भी कोच से कहा कि टीम अच्छा परफॉर्म कर रही है। देश को जिताना जरूरी है और हम पूरी मेहनत करेंगे।
--
अकेला पड़ गया रवि, नहीं मिला सपोर्ट
इंडिया वल्र्ड कप हार गई लेकिन रवि जबरदस्त खेला। रवि मैच को इंडिया के पक्ष में लेकर आया। रवि के विकेट लेने से टीम में जोश आया लेकिन रवि अकेला पड़ गया। उसे टीम के अन्य साथियों का सपोर्ट नहीं मिला। इंडिया की ओर से एक्स्ट्रा रन ज्यादा दिए गए, फील्डिंग अच्छी नहीं थी।
प्रद्योतसिंह चंपावत, रवि के कोच
----
रवि ने शानदार परफॉर्मेन्स दी। चार विकेट लिए। भारत को जीत के नजदीक लाया लेकिन भारत जीत नहीं सका। यह दुख की बात है।
मांगीलाल बिश्नोई, पिता
-----



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Sxml9j
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment