अफीम व डोडा पोस्त का गढ़ बनता जा रहा है जोधपुर, महिलाएं व बुजुर्ग पंजाब-हरियाणा से कर रहे अवैध सप्लाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

विकास चौधरी/जोधपुर. अफीम और डोडा पोस्त का गढ़ बन चुके जोधपुर से पंजाब और हरियाणा तक नशे की खुराक ले जा रही हैं। आश्चर्यनजक बात यह कि पंजाब व हरियाणा की महिलाएं और बुजुर्ग पुरुष प्रतिदिन टिफिन या खाने की सामग्री के बीच छुपाकर मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं।

पुलिस ने बुधवार को बाप में एनएच-15 स्थित होटल पर दबिश दी तब वहां पंजाब और हरियाणा की कई महिलाएं और बजुर्ग पुरुष भी मौजूद मिले थे। जो पुलिस को देख सकपका गए। पुलिस ने पूछा तो जवाब दिया कि वो बस से निकल रहे थे और चाय-नाश्ते के लिए होटल पर रुके थे, लेकिन इनकी जांच में अलग ही कहानी सामने आई।

पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं और बुजुर्ग पुरुष हर दिन या एक दिन छोडकऱ जोधपुर आते हैं। टिफिन में आधा-एक किलो डोडा पोस्त या अफीम की कुछ मात्रा ले जाते हैं। इनमें नशे की गोलियां भी पीसकर मिलाईं जाती हैं। इन्हें बेचकर यह लोग दुबारा लेने आ जाते हैं। महिला या बुजुर्ग होने से कोई इन पर संदेह नहीं करता। चूंकि महिलाओं व पुरुषों के पास मादक पदार्थ नहीं मिला। ऐसे में इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

अफीम व डोडा पोस्त में नशीली दवाओं की मिलावट
जोधपुर के बाप, लोहावट व फलोदी क्षेत्र में नशीली गोलियों का बहुतायत से उपयोग होने लगा है। नशे के कारोबार में लिप्त तस्कर शुद्ध अफीम व डोडा पोस्त में नशीली गोलियां पीसकर मिला रहे हैं। वहीं, नशे की गोलियों को नशे के रूप में बेचकर मुनाफा कूट रहे हैं।

मादक पदार्थ के साथ गोलियों का नशा
- 24 जनवरी : बाप थाना पुलिस ने गाडना गांव में होटल व्यवसायी के बंद कमरे में दबिश देकर 12 हजार, 845 नशे की गोलियां व 103 किलो डोडा पोस्त जब्त किए थे। होटल व्यवसायी मौके पर नहीं था। अंदेशा है कि नजदीक में बीकानेर से नशे की गोलियां लाई जा रही हैं।
- 29 जनवरी : बाप थाना पुलिस ने एनएच-15 पर स्कूल के सामने ढाबे पर बिना नम्बर की बोलेरो कैम्पर से नशे में काम आने वाली 170 गोलियां जब्त कर जाम्बों की ढाणी निवासी रामरखराम बिश्नोई व दिनेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ojdmr3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment