गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. डाकघर में बचत खाताधारकों के लिए थोड़ी परेशान करने वाली खबर है। डाक विभाग ने बचत खाते का न्यूनतम बैलेंस 50 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है। न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने वाले बचत खाता धारकों से वित्तीय वर्ष के अंत में 100 रुपए पैनल्टी वसूल की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लघु बचत योजना का झटका लगने की आशंका है।
डाक विभाग ने बचत खाता सहित अपनी अन्य योजनाओं के लिए न्यूनतम व अधिकतम बैलेंस की नई सीमाएं तय की है। बचत खाता अब न्यूनतम पांच सौ रुपए से खोला जाएगा और खाते में न्यूनतम इतना बैलेंस रखना अनिवार्य होगा। यदि वित्तीय वर्ष के अंत में बचत खाते में जीरो बैलेंस होता है तो डाक विभाग स्वत: ही ग्राहक के बचत खाते को बंद कर देगा।
डाककर्मियों की बढ़ेगी मुसीबत
बचत खाते की न्यूनतम सीमा बढऩे से डाक कर्मियों की मुसीबतें बढ़ जाएगी। 50 रुपए से सीधा 500 रुपए होने पर बचत खाता खुलवाना आसान नहीं होगा। इससे उनके लक्ष्य प्रभावित होंगे। उधर डाक यूनियन ने भी सरकार के इस निर्णय का विरोध किया है। अधिकांश बचत खाते ग्रामीण क्षेत्रों में है जहां विद्यार्थी, महिला और मजदूर आसानी से ये खाते मैंटेन करते हैं। वहां कई बचत खातों पर तलवार लटक रही है। मनरेगा और पेंशन खाते पर यह नियम लागू नहीं होगा।
डाकघर की योजनाओं में न्यूनतम व अधिकतम सीमा
योजना का नाम -------- न्यूनतम बैलेंस-------- अधिकतम बैलेंस
बचत खाता -----------500 -------- कोई सीमा नहीं
सुकन्या समृद्धि --------250 -------- 1.50 लाख वार्षिक
पीपीएफ ------------ 500 -------- 1.50 लाख वार्षिक
सीनियर सिटीजन सेंविंग- 1000 --------15 लाख
मासिक बचत योजना ---1000 --------4.50 लाख व्यक्तिगत सीमा
आरडी खाता ---------- 100 --------क ोई सीमा नहीं
साविध बचत खाता ----- 1000 -------- कोई सीमा नहीं
राष्ट्रीय बचत पत्र ------- 1000 -------- कोई सीमा नहीं
किसान विकास पत्र ----- 1000 -------- कोई सीमा नहीं
डाकघर में किस सेवा का कितना शुल्क
सेवा का नाम ------------- शुल्क
ड्यूप्लीकेट पास बुक-------- 50 रुपए
खाता का स्टेटमेंट ----------- 20 रुपए
पास बुक जारी -------- 10 रुपए
नोमिनेशन बदलना -------- 50 रुपए
खाता ट्रांसफर -------- 100
चैक बुक जारी -------2 रुपए प्रति चैक
चैक बाउंस होना -------- 100 रुपए
इनका कहना है
‘डाक विभाग ने बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस 500 रुपए रखना अनिवार्य किया है अन्यथा खाताधारकों पर पैनल्टी लगेगी।’
- अनिल कौशिक, सहायक अधीक्षक, जोधपुर डाकमण्डल
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Nl8lw
0 comments:
Post a Comment