नीलामी में हाउसिंग बोर्ड ने बेचे 5 फैल्ट्स, जेडीए की हुई 3 करोड़ की कमाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सरकारी विभागों को सम्पत्ति बेचने के लिए नीलामी और कई आकर्षक ऑफर का सहारा लेना पड़ रह है। दो सरकारी विभागों ने सरकारी फ्लैट बेचे हैं।

जेडीए ने तीन दिन में कमाए 3 करोड़
जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित नीलामी में बुधवार को विवेक विहार आवासीय योजना के सेक्टर डी में स्थित विभिन्न साइज के कॉर्नर भूखण्ड की नीलामी की गई। सेक्टर डी के कॉर्नर भूखण्ड संख्या 94 के लिए 16200 प्रति वर्गमीटर की उच्चतम बोली प्राप्त हुई। इसे नीलामी कमेटी द्वारा पर्याप्त मानते हुए भूखण्ड की एक चौथाई राशि जमा कराने के निर्देश दिए। जोधपुर विकास प्राधिकरण को नीलामी से तीन दिन में 3 करोड़ 5 लाख की आय प्राप्त हुई है। अब अगली नीलामी 10 फरवरी को विवेक विहार योजना सेक्टर एफ में स्थित विभिन्न साइजों के कॉर्नर भूखण्डों की नीलामी रखी गई है।

फ्लैट खरीदे और हाउसिंग बोर्ड ने दी गाड़ी
वहीं दूसरी ओर हाउसिंग बोर्ड की ओर से बुधवार को हुई नीलामी में चौपासनी आवासीय स्कीम में मारवाड़ अपार्टमेंट में 5 फ्लैट की नीलामी कर बेचा गया। उप आवासन आयुक्त नरेन्द्र बोहरा ने बताया कि इसमें लॉटरी के द्वारा एक आवंटी को दुपहिया वाहन उपहार में दिया गया। गौरतलब है कि हाउसिंग बोर्ड ने अपने फ्लैट बेचने के लिए इस प्रकार की आकर्षक स्कीम जारी की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39dNYeA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment