जोधपुर में रात में बढ़ी तपिश, पारा 20 डिग्री के पास पहुंचा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर ( jodhpur news current news ). पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार और शुक्रवार को बादलों की आवाजाही होने से रात का तापमान 20 डिग्री के पास आ गया ( mercury )। रात में तपिश बढ़ गई ( jodhpur weather ) । मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ का प्रभाव शनिवार को खत्म हो जाएगा। एेसे में दिन का तापमान फिर से बढऩे की संभावना है ( weather news ) । शनिवार सुबह भी शहर में कभी गर्मी और कभी हल्की गुलाबी सर्दी जैसा मौसम रहा ( latest NRI news in hindi ) ।

शहर में गुरुवार रात से ही बादलों का डेरा लगा हुआ था। सुबह भी बादल छाए हुए थे। भौमिक विकिरण पृथ्वी पर ही रहने के कारण न्यूनतम तापमान उछल कर 17.3 डिग्री पर आ गया। तापमान में अधिक उछाल होने से अलसुबह ही मौसम में गुलाबी ठंड रही। उसके बाद मौसम सामान्य हो गया। दिनभर बादल आते-जाते रहे। दोपहर बाद हवा भी चलनी शुरू हो गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 32.3 डिग्री पर आ गया। गांवों में धूल उडऩे ( Dusty air ) के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बाड़मेर में गुरुवार रात का तापमान 20.5 डिग्री तक आ पहुंचा, जबकि दिन का पारा 35 डिग्री रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 19.1 व अधिकतम 33.7 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tn7nTS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment