जेएनवीयू में कर्मचारी संघ चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशियों में मुकाबला, कार्यकारिणी के 8 निर्विरोध निर्वाचित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ (अशैक्षिणक) के चुनाव बुधवार को आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय में 6 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 298 कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में हर 2 साल से कर्मचारी संघ के चुनाव होते हैं। संघ की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा 20 कार्यकारिणी सदस्य हैं। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार अनिल पंवार और महेंद्र सिंह चारण मैदान में हैं। मतदान सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा। अपराह्न 4 बजे मतगणना शुरू होगी। शाम 7 बजे परिणाम आने की संभावना है।

यहां बनाए गए हैं मतदान केंद्र
चुनाव अधिकारी इंजीनियर रवि पुरोहित ने बताया कि 6 मतदान केंद्र बनाए हैं। इसमें विश्वविद्यालय का केंद्रीय कार्यालय, एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, पुराना परिसर स्थित वाणिज्य संकाय, कमला नेहरू कॉलेज, नया परिसर में विज्ञान संकाय और कला संकाय में मतदान हो रहा है।

20 में से 8 निर्विरोध निर्वाचित
कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी के 20 सदस्यों में से 8 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जबकि दो स्थानों के लिए किसी ने नामांकन नहीं भरा। ऐसे में बुधवार को कार्यकारिणी के 10 सदस्यों के लिए चुनाव हो रहे हैं। निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य में बिल्डिंग सेल गेस्ट हाउस के लिए मुश्ताक, विज्ञान संकाय से महेंद्र सिंह सिसोदिया, रसायन विभाग से खींवसिंह, भूगर्भ विज्ञान व गणित से राजेंद्र सिंह गौड़, केंद्रीय पुस्तकालय से पठान मोहम्मद हाफिज खान, नया परिसर कला संकाय से अजीत सिंह, पुराना परिसर वीकर सेक्शन कोचिंग क्लासेज से खींवराज सैन, केएन कॉलेज से रामदत्त हर्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि वनस्पति विज्ञान व प्राणी विज्ञान और वाणिज्य संकाय सीट से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। कार्यकारिणी की 10 सीटों चार केंद्रीय कार्यालय की, पांच एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज और एक सायंकालीन अध्ययन संस्थान के लिए बुधवार को चुनाव हो रहा है।

सहायक कर्मचारी संघ के चुनाव 7 को
जेएनवीयू सहायक कर्मचारी संघ के चुनाव 7 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। वर्तमान में इसके अध्यक्ष किशन सिंह गुर्जर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tvHsk5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment