अवैध हथियारों की वॉट्सएप ग्रुप से सप्लाई, 18 पिस्तौल सहित 21 जिंदा कारतूस जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर पुलिस (पूर्व) ने अंतरराज्यीय हथियार सप्लायर गिरोह का पर्दाफाश कर 18 पिस्तौल, 21 जिंदा कारतूस और दो स्पेयर मैग्जीन के साथ शुक्रवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है। इनके खिलाफ कमिश्ररेट के छह थानों में आम्र्स एक्ट के तहत आठ अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं। गिरोह के बदमाश वॉट्सएप ग्रुप के जरिए अवैध हथियारों की आपूर्ति करता है।

पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश में देवास जिले के मुख्य हथियार सप्लायर मुकेश सोलंकी (51) पुत्र शंकरलाल के जोधपुर पहुंचने की सूचना पर पुलिस व जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने अलग अलग जगहों पर कार्रवाई की। मण्डोर थाना पुलिस ने मण्डोर उद्यान से मुकेश को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास छह पिस्तौल, दो स्पेयर मैग्जीन व ९ कारतूस मिले। पूछताछ में सामने आया कि वह 18 पिस्तौल व 21 जिन्दा कारतूस लेकर आया था। शेष हथियार व कारतूस वह सुबह ही सप्लाई कर चुका था। हथियार खरीदारों के नाम सामने आने के बाद पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिए। एक बाल अपचारी के संरक्षण में लेकर दो पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

कहां कौन चढ़ा पुलिस के हत्थे
मण्डोर थाना पुलिस ने बिलाड़ा में सिलारी निवासी मनोहर उर्फ माया भाई उर्फ मनोज (२९) पुत्र डूंगरराम से तीन पिस्तौल व तीन कारतूस जब्त कर उसे गिरफ्तार किया।

बनाड़ थाना पुलिस ने बनाड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास साथीन गांव निवासी महिपाल (२४) पुत्र माधाराम जाट को गिरफ्तार कर एक पिस्तौल व एक जिन्दा कारतूस जब्त किया। बिलाड़ा पुलिस ने अस्पताल चौराहे पर बुधनगर निवासी अमृतलाल (२६) पुत्र जालाराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर दो पिस्तौल व दो कारतूस जब्त किए। इसी तरह डांगियावास थानान्तर्गत १६ मील बाइपास से पकड़े गए बडेर चौक बिलाड़ा निवासी बबलू (२०) पुत्र हड़मानराम वैष्णव से एक पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। करवड़ में भवाद फांटा के पास पचपदरा थानान्तर्गत बागावास निवासी राजसिंह पुत्र भंवरसिंह से दो पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस मिले। मथानिया में धरे गए बोरूंदा थानान्तर्गत रणसी निवासी रामनिवास पुत्र कालूराम के पास एक पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। महामंदिर से संरक्षण में लिए गए बाल अपचारी से भी दो पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस मिले।

सोशल मीडिया से आए सम्पर्क में
मुकेश का सम्पर्क फेसबुक पर सीकर के एक युवक से हुआ था। उसने राजस्थान में हथियारों की सप्लाई की पेशकश की। सीकर के युवक ने जोधपुर में बाल अपचारी से सम्पर्क किया था। बाल अपचारी ने व्हॉट्सएेप पर ग्रुप बना रखा था। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के साथ अनेक बदमाश जुड़े हुए हैं। उसमें मुकेश भी शामिल हो गया और फोटो भेजकर हथियार सप्लाई शुरू कर दी थी। उसने तीस से चालीस हजार रुपए में एक पिस्तौल बेचे थे।

हत्या के लिए सप्लाई की थी पिस्तौल
डीसीपी (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह ने बताया कि हथियारों के साथ पकड़े गए माया उर्फ मनोहर उर्फ मनोज और बबूल ने कर्नाटक में जोधपुर निवासी भुण्डाराम की हत्या के मामले में भी वांटेड हैं। हत्या के लिए मनोहर ने हथियार सप्लाई किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OSe8LY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment