जोधपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआइ) के टोल प्लाजा पर डिजिटल ट्राजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए 15 दिनों के लिए फास्टैग निशुल्क देंगे। इसके लिए एनएचआइ ने 15 फरवरी से 29 फरवरी तक फास्टैग के लिए वसूल की जाने वाली सौ रूपए की रशि को माफ करने का फैसला किया है। एनएचएआइ ने इससे पहले गत वर्ष 22 नवंबर से 15 दिसंबर तक फास्टैग मुफ्त देने की घेाषणा की थी।सडक़ का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालक गाड़ी की आरसी दिखाकर फास्ट्रैग ले सकेंगे। इसके साथ ही एनएचएआइ के टोल प्लाजा,आरटीओ, सामान्य सुविधा केन्द्रों, परिवहन केन्द्रों और पेट्रोल पंपों से फास्टैग खरीदे सकते हैं।
मोबाइल एप से जाने ब्रिकी केंद्र
एनएचएआइ के नजदीकी फास्टैग बिक्री केन्द्र का पता लगाने के लिए माइफास्टैग ऐप ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. आइएचएमसीएल.कॉम’ पर व एनएच हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपर्क कर सकते है। हालांकि फास्टैग के लिए निर्धारित सुरक्षा जमा राशि और वैलेट में न्यूनतम शेष राशि यथावत बनी रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vt8MjF
0 comments:
Post a Comment