जोधपुर. शहर में दिन में गर्मी तो रात में सर्दी के मौसम ने अस्पतालों की आउटडोर में मरीज बढ़ा दिए हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध मथुरादास माथुर अस्पताल के मेडिसिन आउटडोर में भी 10 से 20 फीसदी तक मरीजों की संख्या बढ़ी हैं। इधर, सर्दी मौसम के मद्देनजर स्कीन विभाग में भी रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेडिसिन आउटडोर में इन दिनों सर्वाधिक रोगी खांसी-जुकाम व बुखार के सामने आ रहे है।
इसी तरह जनाना विंग की शिशु आउटडोर में भी यही हाल है। लंबी लाइनों में खड़ी रहकर कई माएं अपने बच्चों को दिखाने अस्पताल पहुंच रही हैं। मेडिसिन की आउटडोर करीब 4 सौ के बाहर चल रही हैं। वहीं अस्पताल में स्कीन विभाग की आउटडोर में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहले सर्दी और इसके बाद गर्मी-सर्दी के बदलते मौसम ने स्किन रोगियों की संख्या बढ़ाई है। करीब 6 सौ से 7 सौ रोगी यहां भी प्रतिदिन आ रहे हैं।
मेडिसिन के सीनियर प्रोफेसर डॉ. नवीन किशोरिया ने बताया कि इन दिनों नार्मल वायरल फीवर चल रहा है। कई तरह के बैक्टिरियल इंफेक्शन के रोगी आ रहे हैं। वहीं स्कीन विभाग के एचओडी डॉ. दिलीप कच्छवाह ने बताया कि गर्मी-सर्दी के बीच स्कीन ड्राइनेस के रोगी आ रहे है। ज्यादा झागदार साबुन का उपयोग करने वाले लोगों को स्कीन की समस्या हो रही है। ज्यादा गर्म पानी से नहाने से भी कइयों की स्कीन खराब हो रही है। ज्यादातर बुजुर्ग स्कीन की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bhuh7e
0 comments:
Post a Comment