National Youth Day : कुछ करने का रखते हो जज्बा तो शेरगढ़ के युवाओं से सीखें सेना में भर्ती होने का क्रेज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : दिलावरसिंह राठौड़/बेलवा/जोधपुर. आज राष्ट्रीय युवा दिवस है। स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में हमारा राजस्थान कैसे पीछे रह सकता है। जबकि विवेकानंद का यहां की भूमि से गहरा नाता है। राजस्थान के युवा हमेशा से ही देश की सेवा में सर्वोपरि रहे हैं। यहां जोधपुर जिले के शेरगढ़ अपने वीर सपूतों के लिए पहचाना जाता है। इस भूमि ने सेना व सशस्त्र बलों को अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा देश को अधिक सैनिक दिए हैं। शेरगढ़ के हर घर में जन्म से ही सेना में जाकर राष्ट्र रक्षा करने के संस्कार दिए जाते हैं। यहां की आबोहवा में सेना के प्रति लगाव झलकता है। उसी का नतीजा है कि युवा वर्ग भी इससे प्रेरित हो रहा है।

National Youth Day 2020 shergarh youth join indian military

सेना में कॅरिअर बनाने के लिए शेरगढ़ के हर गांव के युवा तैयारी में दिन-रात जुटे नजर आते हैं। सेना में कॅरिअर बनाने का जज्बा युवाओं में इतना है कि उन्होंने दौड़ लगाने को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। साथ ही वे व्यायाम को भी उतनी ही तरजीह देते है। शेरगढ़ क्षेत्र के बेलवा राणाजी-रावलगढ़ एवं सोइन्तरा गांव के युवा अपने आपको शारीरिक रूप से सेना में फिट करने के लिए मेहनत कर रहे है। ऐसा नजारा क्षेत्र के अन्य गांवों में भी रोजाना नजर आता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TfIECx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment