Medical Camp:  दिल का मामला है जरा ख्याल रखें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर ( jodhpur news. current news ) . माई खदीजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ( medical news ) और मजलिस हमदर्दाने-कौम मेड़ती सिलावटान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सोजती गेट स्थित मदरसा फैज मोहम्मदी में निशुल्क मेडिकल कैम्प ( free medical camp ) का आयोजन किया गया।

कैम्प ( medical camp ) संयोजक फि रोज अहमद काजी ने बताया कि कैम्प में मुख्य रूप से शुगर, ब्लड प्रेशर, दिल, सांस रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग व मौसम से सम्बन्धित विभिन्न बीमारियों के करीब 215 मरीज ( medical and health ) लाभान्वित हुए, जिन्हें कैम्प में निशुल्क शुगर जांच, उचित परामर्श दे कर दवाइयां प्रदान की गईं। कैम्प में डॉ पी.आर. गोयल, डॉ मोहम्मद मिन्हाज, डॉ. जीशान अली व डॉ. अस्मा मेहर ने सेवाएं दीं। कैम्प में आए सभी बच्चों को पोलियो की दवा भी पिलाई गई।

उधर कमला नेहरू नगर स्थित माई खदीजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर में भी निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर में जयपुर के सीनियर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सैफी आरसीवाला ने सेवाएं दीं। शिविर में हृदय रोग से सम्बन्धित मरीजों, बाईपास सर्जरी, वाल्व की बीमारी व सर्जरी के लिए सलाह, दिल में छेद, टीओएफ , एएसडी व वीएसडी क्लोजर, छोटे बच्चों के हृदय रोग, बच्चों का नीला पडऩा व एंजियोग्राफी वाले 35 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38k6OzX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment