CRPF jawans ने सीखा मेडिटेशन से तनाव कम करने का तरीका

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर ( jodhpur news. current news ) . केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ( CRPF ) के पालड़ी खिचियान स्थित, नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र के प्रांगण में ब्रह्माकुमारी संस्था ( brahmakumari sanstha ) की ओर से ध्यान ( meditation ) के माध्यम से तनाव ( Stress ) कम करने व आंतरिक शक्ति बढ़ाने से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक महेंद्रकुमार सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवान शरीक हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी संस्था की सदस्या बीके कमलेश ने की। साथ ही संस्था के सदस्यों बीके मीनू, बीके सुशीला और बीके रामस्वरूप ने कार्यक्रम को विस्तार दिया। इसमें लॉ एण्ड ऑर्डर रिफ्रेशर कोर्स के प्रशिक्षार्थियों व नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षकों सहित कुल ३00 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यों ने आत्मसशक्तीकरण, आपसी समरसता व एकता पर प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि मानव को अपने आध्यात्मिक अस्तिव की पहचान सुनिश्चित करना चाहिए और मानव होने के नाते अपनी आंतरिक अच्छाई, सभ्यता और महत्व समझना चाहिए। ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यों ने मेडिटेसन के माध्यम से तनाव का उन्मूलन कर आंतरिक शक्ति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। अंत में ब्रह्माकुमारी संस्था की कर्तव्यनिष्ठ सदस्या बीके कमलेश ने कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम के अंत पुलिस उप महानिरीक्षक महेंद्रकुमार ने ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। भविष्य में भी बल के कार्मिकों के लिए इस प्रकार के लाभकारी कार्यक्रमों का आयोजित करने का आग्रह किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36pEpYK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment