मावठ की वर्षा के बाद रबी फसलों मे जान आई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/मथानिया. क्षेत्र मे मावठ वर्षा होने के बाद रबी फसलों मे रौनक सी आ गई है। जिससे पैदावारों को फसल अच्छी होने की उम्मीद बधी है। मथानिया तिंवरी कृषि क्षेत्र के 4 दर्जन से अधिक गांवों मे हजारों हैक्टेयर भू भाग पर रबी फसले बोई गई है। यह फसलें इन दिनों अपनी क्रान्तिक अवस्था, फुटने व फैलाव की स्थिति मे खडी है।

इसी बीच को समूचे मथानिया इलाके मे हल्की मावठ की वर्षा होने से रबी फसलों के लिए वरदान सी साबित हुई। मावठ की वर्षा से गेहॅू, रायड़ा,जीरा,लहसून,अरण्डी की फसलों मे रौनक सी आ गई है। इन फसलों के फुटाव फैलाव ,बढोतरी मे वृद्धि हुई है। रबी फसलों की रंगत खेतों मे देखते ही बनती है।

गेहूं के ख्ेातों मे सुबह सुबह ओस की बुंदे रायड़े की फसलों मे पीले पीले फुलों की बहार से खेतों की रौनक दौड़ पडी है। मावठ की वर्षा से रबी फसलों की अ च्छी पैदावार की आस किसानों को बधी है। जीरे की फसल के लिए भी मावठ की वर्षा इस बार अच्छी पैदावार के लिए कारगर साबित हुई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ar6NvV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment