जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह 9 बजे हवाई मार्ग से जयपुर से रवाना होकर सुबह 10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर जोधपुर आ रहे हैं। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
ये रहेगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम-
03 जनवरी 2020 (शुक्रवार)
-सुबह 9 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे।
-सुबह 10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
-दोपहर 12 बजे कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
-दोपहर 01 बजे मारवाड़ राजपूत सभा भवन पावटा बी रोड पर नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह में शिरकत करेंगे।
-दोपहर 03 बजे महावीर कॉम्पलेक्स में ओसवाल महिला छात्रावास का शिलान्यास व सरदार स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ करेंगे।
-सांय 05 बजे रावण का चबूतरा मैदान में 30वां पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2020 का शुभारंभ करेंगे।
-सांय 06.30 बजे रातानाड़ा में म्यूजिकल फाउंटेन व अन्य सौन्दर्यकरण विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे।
-जोधपुर में ही रात्री विश्राम करेंगे।
04जनवरी 2020 (शनिवार)
-सुबह 11 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में नेशनल टैक्स कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे।
-दोपहर 12.30 बजे उम्मेद राजकीय स्टेडियम में विशेष योग्यजन उपकरण वितरण शिविर में भाग लेंगे।
-दोपहर 02.30 बजे चौखा में नेत्रहीन विकास संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे।
-दोपहर 03.30 बजे नवज्योति मनोविकास केन्द्र चौहाबो में विशेष योग्यजन स्कूल के नवनिर्मित द्वितीय फ्लोर का उद्घाटन करेंगे।
-सांय 04 बजे जोधपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Fc8IpX
0 comments:
Post a Comment