बादलों की आवाजाही से फिर चमक उठी सर्दी, कल पारा गिरने की संभावना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रही। बीकानेर सहित शेखावटी इलाके में ओलावृष्टि के साथ बूंदाबांदी होने के समाचार है। वहीं बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में तापमान 28 डिग्री को पार कर जाने से दिन में सर्दी से राहत रही। मंगलवार को बादलों की हल्की आवाजाही बनी रहेगी। बुधवार को मौसम साफ होने के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।

सूर्य नगरी में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह सर्दी थी। ठण्ड के कारण शहरवासियों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। दिन चढऩे के साथ धूप निकल आई और पारा तेजी से ऊपर चढऩे लगा। दिन में बादलों की हल्की आवाजाही के साथ धूप की आंख मिचौली चलती रही।

दोपहर में तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम को हवा बंद होने से सर्दी का असर कुछ कम रहा। रात को एक बार फिर से ठंड गहराने लगी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं बाड़मेर में रात का तापमान 16 और दिन का 28.4 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36x5Ij5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment