डकैती का फरार आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
- चालक के अपहरण और क्रूड ऑयल से भरे टैंकर की डकैती का मामला
जोधपुर.
झंवर थाना पुलिस ने धवा गांव के पास क्रूड ऑयल से भरे टैंकर की डकैती के मामले में वांछित एक आरोपी को शनिवार को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
थानाधिकारी परमेश्वरी के अनुसार प्रकरण में अजमेर जिले के नसीराबाद में राजगढ़ निवासी सुरेन्द्रसिंह (36) पुत्र भगवानसिंह के जयपुर में होने की सूचना पर पुलिस दल वहां भेजा गया था। इस मामले में अब तक 21 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि कांडला से रोहतक जा रहे टैंकर को 11 मार्च, 2016 के चालक रामाराम जाट का अपहरण कर लूट लिया गया था।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38Ah0o4
0 comments:
Post a Comment