राजस्थान में यहां उपसरपंच चुनाव के दौरान दो गुट भिड़े, चले लात- घूंसे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/श्रीगंगानगर। उपसरपंच चुनाव को लेकर को गुरुवार को जोधपुर और श्रीगंगानगर में दो गुट आपस में भिड़ गए। जोधपुर के बिलाड़ा पंचायत समिति के खारिया मीठापुर गांव में उपसरपंच चुनाव के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए, इनके समर्थकों में लात-घूंसे चले जिससे माहौल बिगड गया। स्थिति काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आरएसी सहित पुलिस कमांडो का जाब्ता मंगवाना पडा, जिन्होंने रूटमार्च किया।

भारी पुलिस जाब्ते के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। एक गुट के समर्थक ने आरएसी के जवान के साथ भी गाली गलौज कर हाथापाई की। पुलिस ने मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में वार्डपंचों व उपसरपंच लक्ष्मणसिंह राठौड़ को उनके निवास स्थान तक पहुंचाया। माहौल बिगडऩे का कारण पुलिस की ढि़लाई रही, जिन्होंने मतदान केन्द्र के दो सौ मीटर के दायरे में दोनों गुटों के सैकडो़ं समर्थकों को प्रवेश दिया।

परिवार पर हमला, तीन घायल
श्रीगंगानगर. इलाके की 18 एमएल हिरणांवाली ग्राम पंचायत में उपसरपंच चुनाव को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस गांव में नवनिर्वाचित सरपंच और उसके समर्थकों ने गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय हमला कर दिया जब उपसरपंच चुनाव में जीते खेमे का एक परिवार अपने घर पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहा था। एकाएक हुए इस हमले में तीन जने घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव में नीलम गांधी ने सरपंच का चुनाव लड़ा था, बुधवार रात मतगणना में नीलम गांधी 13 वोटों से हार हो गई थी। वहां प्रगट सिंह सरपंच का चुनाव जीत लिया। इस वजह से प्रगट सिंह और उसका परिवार रंजिश था। गुरुवार सुबह उपसरपंच के चुनाव में नीलम गांधी खेमे के वार्ड पंचों ने दानीबाई को उपसरपंच चुन लिया। ऐसे में सरपंच खेमा का प्रत्याशी चुनाव हार गया, इस रंजिश को लेकर सरपंच और उसके समर्थकों ने गांधी परिवार पर हमला कर दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36DzDGr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment