पर्यटन सीजन में बढ़ी मांग, जोधपुर में सबसे ज्यादा ढूंढे जा रहे हैंडीक्राफ्ट व हेरिटेज स्पॉट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. शहर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन सीजन उफान पर है। चार माह तक पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि जोधपुर को ग्लोबल बनाने में सोशल मीडिया के साथ ही वेबसाइट का रोल है। खास बात यह है कि गूगल भी हेरिटेज व हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट को काफी प्रमोट करता है। पर्यटन सीजन में सबसे ज्यादा यहां का फूड और हेरिटेज स्पॉट ढूंढे जाते हैं। इधर, जोधपुरी हैंडीक्राफ्ट डिजिटल प्लेटफार्म पर काफी आगे बढ़ गया है।

जोधपुर की खासियत एक क्लिक पर
जोधपुर पहली बार घूमने आने वाले पर्यटक गूगल पर एक क्लिक में इसके बारे में सारी जानकारी जुटाते हैं। सोशल मीडिया पर फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित गूगल ही एकमात्र साधन है जिस पर किसी स्थान पर घूमने से पहले सारी जानकारी जुटा ली जाती है। पिछले एक दशक में जोधपुर में होटल, हैंडीक्राफ्ट व फूड इंडस्ट्री काफी बढ़ी है, जो लोग यहां घूमने आते हैं उनको पहले से ही पता होता है कि यहां की क्या प्रसिद्ध बातें हैं।

क्या है गूगल पर जोधपुर की खासियत
- जोधपुर में सबसे ज्यादा टूरिस्ट प्लेस खोजा जाता है।
- जोधपुर में टॉप 10 ऐसी कौनसी चीजें हैं, जो करनी चाहिए।
- शहर का स्ट्रीट फूड।
- शहर का हैंडीक्राफ्ट।

जोधपुर के टूरिस्ट प्लेस के अलावा फूड भी फेवरेट
पर्यटकों का फेवरेट टूरिस्ट प्लेस के अलावा फूड भी है। जोधपुर आने से पहले पर्यटक फूड भी सर्च करते हैं। इसमें मिठाइयों के साथ मिर्ची बड़े को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है। साथ ही स्ट्रीट फूड के नाम भी जोधपुर का खान-पान देश के साथ विदेश में प्रसिद्ध है।

हैंडीक्राफ्ट बाजार पूरी तरह से ग्लोबल
जोधपुरी खान-पान की तरह ही यहां के हैंडीक्राफ्ट के भी लोग दिवाने हैं। हैंडीक्राफ्ट व्यापार पूरी तरह से ग्लोबल है और पूरा दारोमदार डिजिटल पर ही चलता है। लेकिन इसमें भी गूगल का सहारा लेना पड़ता है। जो भी हैंडीक्राफ्ट का व्यापार करते हैं उनको अपने प्रोडक्ट को गूगल पर टॉप पहुंचाने की होड़ रहती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

हमारे शहर को ग्लोबल करने में आईटी सेक्टर व डिजिटल प्लेटफार्म का काफी योगदान है। टूरिस्ट सीजन में जो डिजिटल ट्रेफिक सबसे ज्यादा होता ही है, इसके अलावा भी पर्यटन से जुड़े सभी व्यापारी अपने काम को ऑनलाइन कर चुके हैं। इसके कई सकारात्मक परिणाम भी मिलते हैं।
- जितेन्द्र वैष्णव, आईटी एक्सपर्ट

सोशल मीडिया के साथ ही सर्च इंजन का अपना अलग महत्व है। कोई भी पर्यटक किसी स्थान पर जाने से पहले सर्च इंजन पर उसकी खूबियां ढूंढता है। हमारे शहर के हेरिटेज स्पॉट व खान-पान भी सबसे ज्यादा ढूंढे जाने वाले विकल्प है। हर व्यापार वेबसाइट के जरिये आगे बढ़ रहा है।
- अखिल व्यास, आईटी एक्सपर्ट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36xVMXr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment