देसी पिस्तौल बरामद, युवक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

देसी पिस्तौल बरामद, युवक गिरफ्तार
- विनायकिया रोड पर पुलिस को देख भागा तो पीछा कर पकड़ा

जोधपुर.
रातानाडा थाना पुलिस ने विनायकिया रोड स्थित पाबुपूरा मोड़ पर शनिवार को देसी पिस्तौल जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। वह प्रतापगढ़ के एक व्यक्ति से पिस्तौल खरीदकर लाया था।

पुलिस के अनुसार विनायकिया रोड पर एक युवक के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली। विशेष टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख एक युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर मूलत: रावर हाल महामंदिर क्षेत्र में राजीव नगर ए निवासी अनिल (२४) पुत्र हनुमानराम बिश्नोई को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पिस्तौलनुमा देसी कट्टा बरामद हुआ। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने हथियार के संबंध में उससे पूछताछ की। तब उसने प्रतापगढ़ के एक व्यक्ति से यह देसी हथियार खरीदकर लाने की जानकारी दी। उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tcggqn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment