जोधपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला हिमेटोलॉजी विभाग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. डॉ. संपूर्णानंद मेडीकल कॅालेज के सबसे बड़े चिकित्सालय मथुरादास माथुर अस्पताल में राजस्थान के प्रथम हिमेटोलॅाजी विभाग शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद हाल ही में राज्य सरकार ने हिमेटोलॅाजी विभाग के लिए सहायक आचार्य (क्लिनिक हिमेटोलॅाजी) के पदों का नवसृजन किया है।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ ने बताया कि सहायक आचार्य के नवसृजित पदों पर शीघ्र ही भर्ती की जाएगी। जिसके बाद यह विभाग विधिवत रूप से अस्तित्व में आ जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधायक मनीषा पंवार एवं मेडीकल कॉलेज व अस्पताल प्रशासन ने संयुक्त प्रयास किए थे। कॉलेज से जारी जानकारी अनुसार वर्तमान में एम्स जोधपुर सहित संपूर्ण राजस्थान के किसी भी क्षेत्र में हिमेटोलॅाजी विभाग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अभी मरीजों को खून से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता है। आर्थिक हानि भी उठानी पड़ती है। वर्तमान में मथुरादास माथुर अस्पताल में राजस्थान के एक मात्र हिमेटोलॅाजिस्ट व मेडिसिन विभाग में सहायक आचार्य डॉ. गोविन्द पटेल कार्यरत है, लेकिन अलग से विभाग स्थापित नहीं होने के कारण खून से संबंधित बीमारियों के मरीजों का संपूर्ण इलाज संभव नहीं हो पाता है। डॉ. पटेल ने बताया कि हिमेटोलॅाजी विभाग शुरू होने के बाद खून से संबंधित बीमारियों जैसे एनिमिया, हिमोफि लिया, थैलेसिमिया, ब्लड कैंसर आदि रोगों का नवीनतम पद्धति एवं बोन मैरो ट्रंासप्लंाट के द्वारा इलाज संभव हो सकेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2u4InIg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment