जोधपुर।
कभी शादी-ब्याह में कैमरामैन के साथ लाइट पकड़ी, फोटोग्राफी और मोबाइल रिपेयरिंग का काम किया। आज यही युवा मुम्बई में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर चुका है। यह है जोधपुर के उमेश शर्मा, जिन्होंने कभी नहीं सोचा कि वे एक दिन फिल्मों में काम करेंगे। लेकिन यह सच है कि यही उमेश शर्मा फिल्मों में काम कर रहे है। उमेश फिल्मों में काम करने से पहले कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके है।
-
मोबाइल रिपेयरिंग के काम ने बदली जिन्दगी
उमेश ने वर्ष 2004 में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करना शुरू किया। इस दौरान बुजुर्ग आदमी आमिर राजपाल नामक व्यक्ति ने उमेश को अपना विजिटिंग कार्ड देते हए दिल्ली में आकर मिलने के लिए कहा। मोबाइल के स्पेयर पाट्र्स लेने के सिलसिले में उमेश दिल्ली गया, तो वह आमिर राजपाल से मिलने गया। वहां उन्होंने उमेश का अच्छा मॉडल व एक्टर बनने की बात कही। उमेश को यकीन नहीं हुआ और उसने बात को हंसी में टाल दिया। इस पर आमिर राजपाल ने उमेश को 3 माह में 20 किलो वजन कम करके आने के लिए कहा।
--
वजन कम कर वापस दिल्ली गए, ट्रेनिंग ली
उमेश ने जोधपुर आकर कड़ी मेहनत व डाइट के साथ दो माह में 25 किलो वजन कम किया। उसके बाद जब वह दिल्ली गए तो आमिर राजपाल उनको देखकर हैरान हो गए। उन्होंने उमेश को दिल्ली में अपने घर पर ठहराया और फिल्म इंडस्ट्री के लिए अन्य जरूरी ट्रेनिंग दिलाई। दो साल बाद उन्होंने उमेश को मुम्बई जाने के लिए बोल दिया।
--
मुम्बई गए, पीछे मुडकऱ नहीं देखा
वर्ष 2011 उमेश मुम्बई पहुंचे तो वहंा भी संघर्ष कम नहीं था। कई ऑडिशन्स दिए और तीन माह बाद आठवां वचन सीरियल में 2 दिन के लिए काम मिला। उसके बाद उन्होंने अपने परफॉर्मेन्स की सीडी बनाई ओर अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस में भेजे। इसके बाद उन्हें टीवी जगत के लोकप्रिय बालाजी टेलीफि ल्म्स से कॉल आई। उसके बाद उमेश ने पीछे मुडकऱ नहीं देखा। इस दौरान ही फिल्मों में काम करने का मौका मिला। अब जल्द ही उनकी फिल्म नाखून आने वाली है, जिसमें वे लीड रोल अदा कर रहे है।
--
प्रमुख फिल्में
दिल तो बच्चा है जीजेलगन पे डननाखून (जल्द रिलीज होने वाली है)
-
डेली सोप
बैरी पिया, पवित्र रिश्ता, झांसी की रानी, देवो के देव महादेव, अफसर बिटिया, संस्कार आदि। खुली खिडक़ी व क्रॉस कनेक्शन शॉर्ट मूवी में भी काम कर चुके है। सीआइडी, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया में भी कला का प्रदर्शन कर चुके है
-
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TXCEyS
0 comments:
Post a Comment