बेलवा (जोधपुर). आपने शादियों में गायक कलाकारों को तो विवाह के मंगल गीत तो गाते हुए आमतौर पर सुना और देखा होगा। लेकिन यदि किसी शादी में दूल्हा स्वयं पेटी बाजा लेकर मंगल गीत गाये तो यह अजीबोगरीब लगेगा।
लेकिन पिछले कई दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अपनी ही शादी के दौरान दूल्हा खुद ही शादी के गीत हारमोनियम पर बड़े शानदार अंदाज से गाते दिख रहा है। वीडियो फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल प्लेटफार्म पर ट्रेंड हो रहा है। सजे धजे विवाह की पोशाक में दूल्हे द्वारा पेटी बाजे के साथ गीत गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
गौरतलब है कि केतु मदा निवासी भवानी दमामी पुत्र जसाराम दमामी की शादी गत 15 जनवरी को लवेरा बावड़ी के डांवरा गांव में हुई। शादी के फेरे लेने के अगले दिन ससुराल डांवरा गांव में ही उन्होंने अपनी गायन कला का परिचय देते हुए कई लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी। उनके ‘गैरों रूंख रोहिडों, तारों छाई रातड़ली...’ गाने को खूब शेयर व लाइक्स मिल रहे है। भवानी पेशे से क्षेत्रीय लोक कलाकार है, गांवों में होने वाले मांगलिक व अन्य आयोजनों में प्रस्तुतियां देता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NCNjuE
0 comments:
Post a Comment