जोधपुर. इन दिनों रैप सॉंग हर कोई गुनगुनाता दिखाई दे जाता है। खासतौर पर आज के यूथ की बात की जाए तो सिंगिंग एवं डांसिंग हर किसी की पसंद हैं। समय के साथ इस स्टाइल में भी बदलाव आ चुका है। अब यूथ तीनों को ही एक ही प्लेटफार्म पर देखना एवं सुनना पसंद कर रहा है। यही वजह है कि इन दिनों शहर का युवा साइफर की तरफ अट्रैक्ट हो रहा है। पिछले कई दिनों से शहर में इस तरह के कई इवेंट हो रहे हैं। जहां यूथ दमदार उपस्थित दर्ज करवा रहा है। जहां डांस का जलवा है तो रैप सोंग पर नाचते यूथ का उत्साह देखते ही बनता है।
टैलेंट का प्रदर्शन
साइफर एक ऐसा कार्यक्रम है, जहां रैपर, बीट बॉक्सर, और डांसर्स मिलकर परफॉर्म करते हैं और एक दूसरे के सामने अपने आर्ट और टैलेंट का प्रदर्शन करते हैं। फिर चाहे मुंह से म्यूजिक उपकरण की आवाज निकालना हो या शब्दों को गानों में पिरोकर गाना। साइफर कलाकार बखूबी इस भूमिका को निभाते हैं। पंकज वैष्णव, हर्ष, ऋषभ आदि का मानना है कि साइफर कलाकारों को एक करने का काम करता है, हिपहॉफ में अपने अपने स्तर पर काम कर रहे सभी कलाकार इसमें बिना किसी हिचक के जोर शोर से हिस्सा लेते हैं और अपने टैलेंट को साथी कलाकारों और दर्शकों के साथ साझा करते हैं, साइफर शहर में अलग अलग जगहों के अलग अलग आर्ट फॉर्म के कलाकारों को एक स्थान पर परफॉर्म करने और एक कम्युनिटी की तरह रहने में मदद करता है।
यूथ में काफी क्रेज
हिप हॉफ का यह कल्चर बीते कुछ समय से शहर में युवाओं के काफी नया कांसेप्ट है। इसी के चलते साइफर कलाकारों का एक कार्यक्रम 19 जनवरी को शहर के सरदारपुरा के एक कैफे में होने जा रहा है। इसको लेकर यूथ में अभी से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं इसमे परफोर्म करने वालों की भी एंट्री आ रही है। आयोजकों का कहना है कि साइफर के अंदर जितने भी रैपर्स होते हैं।
इनका कहना है-
यूथ के लिए हिप हॉफ नई चीज है। इसका राइटअप लोगों को प्रभावित भी करता है। इसके चलते यूथ इसे काफी पसंद कर रहा है। नई-नई चीजें उसे सीखने को मिलती है। लाइफ स्टाइल को बदलने में भी मददगार है। हर्ष व्यास, जे19 स्क्वाड
साइफर जोधपुर के हिपहॉफ कल्चर के लिए बड़ा कदम है। यह एक मजबूत समुदाय बनाने में मदद करेगा। जोधपुर का यूथ इसे काफी पसंद कर रहा है। मैं खुद भी साइफर में रैप की परफोर्म करने वाला हूं।
ऋषभ शर्मा, एमटेट
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R2ed15
0 comments:
Post a Comment