जोधपुर.
सदर बाजार थाना पुलिस ने नई सडक़ पर एक होटल के पीछे कपड़ों की दुकान में सेंध लगाकर चौदह हजार रुपए चुराने के मामले का खुलासा कर मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी पाना चौधरी के अनुसार चौहाबो में कृष्णा नगर निवासी ललित टेवानी पुत्र गिरधारीलाल सिंधी की नई सडक़ पर होटल के पीछे सरस्वती एजेंसी नामक रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। गत २६ जनवरी की मध्यरात्रि बाद चोरों ने खिडक़ी तोडक़र दुकान में सेंध लगाई और चौदह हजार रुपए चुरा लिए। दूसरे दिन वारदात का पता लगने के बाद सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों से पड़ताल शुरू की और सदर बाजार थानान्तर्गत भामाशाह पान के सामने गली में भील बस्ती निवासी लखन भील (19) पुत्र श्याम भील व दीपक उर्फ दीपू भील उर्फ दीपसा (20) पुत्र प्रेम को हिरासत में लिया। पूछताछ में वारदता स्वीकारने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी की राशि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TZLZGl
0 comments:
Post a Comment