वाहनों की भिड़न्त में दो की मौत, तीन जख्मी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

शेरगढ़(जोधपुर) . मेगा हाइवे अमरपुरा सोइन्तरा के पास मंगलवार की शाम को एक बोलेरो कैम्पर व पिकअप के बीच हुई भिड़न्त में कैम्पर में सवार दो युवको की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल तीन लोगों को जोधपुर रैफर किया गया है।

भिड़न्त इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पलटी खा गई तथा दोनों वाहन चकनाचूर हो गए। भिड़न्त में किशोर नगर निवासी करनाराम पुत्र पदमाराम जाट व मनोहर सिंह पुत्र आसुसिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव शेरगढ़ मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

तेजाराम पुत्र हीराराम जाट , पुरखाराम पुत्र हीराराम जाट व चालक धन्नाराम पुत्र खेमाराम मेघवाल घायल हो गए, जिनका शेरगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर जोधुपर रैफर किया गया। धन्नाराम की हालत नाजुक बताई जा रही है।


देशी शराब बरामद

देचू पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। थानाधिकारी हनुमानराम विश्नोई ने बताया कि देचू पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि लोड़ता हरिदासोत निवासी श्रवणसिंह पुत्र गजेसिंह अवैध रूप से शराब बेच रहा हैं। मुख्य आरक्षी रोहित पालीवाल की पुलिस जाब्ता की टीम मौके पर पहुंची आरोपी पुलिस को देखकर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टे में भरकर रखे देशी शराब के 63 पव्वे बरामद किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37UtjLZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment