आया था मेले में घूमने, झूले से गिरकर हो गई मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

दरअसल एक युवक आज रात मेले में घूमने आया था तथा झूला झूलते समय नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची।
एएसआई बाबूलाल ने बताया कि हनुमान चौक फलोदी निवासी भोमराज (30) पुत्र गंगाराम मेघवाल आज मेले में आया था तथा झूला झूलने के लिए झूले में बैठा। झूला शुरू होने के बाद भोमराज झूले से नीचे गिर गया। मौके से युवक को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद भोमराज को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल पहुंचे परिजन विलाप करते नजर आये ।
अस्पताल में एकत्रित हुए लोग-
मेले में हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए। इस दौरान चिकित्सालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे से मेले में मौजूद लोग एकबारगी हक्का-बक्का रह गए और अचानक लोग दहशत में आ गए । (कासं)
------------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/302tIZW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment