जोधपुर.
पाली रोड पर कुड़ी भगतासनी स्थित आवासीय कॉलोनी में गुरुवार मध्यरात्रि चोरों ने तीन मकानों के ताले तोडक़र एक मकान से प्राचीन सिक्के, सम्पत्ति संबंधी दस्तावेज व दस हजार रुपए चुरा लिए। एक अन्य मकान में जाग होने पर चोर भाग छूटे। गार्ड के पीछा करने पर चोरों ने पत्थर भी फेंके।
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस के अनुसार आशियाना अमरबाग नामक आवासीय कॉलोनी के एन ब्लॉक में मध्यरात्रि चोरों ने तीन मकानों के ताले तोड़े। एन ब्लॉक निवासी शांतिदेवी बुबकिया के गत २१ दिसम्बर को पुणे जाने से मकान में कोई नहीं था। चोरों ने मकान के ताले तोड़ प्राचीन सिक्के, एक अटैची से सम्पत्ति संबंधी दस्तावेज व अलमारी से दस हजार रुपए चुरा लिए। सुबह पड़ोसियों ने महिला की पुत्री सपना को सूचना दी। वो मौके पर आईं तो मुख्य गेट का ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस मौके पर आई और जांच के बाद मामला दर्ज किया।
चोरों ने एन ब्लॉक में ही दो अन्य मकानों के ताले तोड़े। एक मकान से कुछ सामान चोरी नहीं हो सका। तीसरे मकान में घरवाले सो रहे थे। आवाज होने से वो जाग गए। चोरों को पकडऩे के लिए आवाज भी लगाई। आस-पास के लोग बाहर आए। कॉलोनी के सात गार्ड ने चोरों का पीछा किया, लेकिन चोरों ने गार्ड पर पत्थर फेंके और फिर भाग निकले।
पुलिस मौके पर पहुंची, चोर पकड़ में नहीं आए
कॉलोनीवासियों की सूचना पर पुलिस वारदातस्थल पहुंची। आस-पास के क्षेत्र में तलाश शुरू कराई, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चल पाया।
एक माह बाद भी चोरों का सुराग नहीं
मूलत: सीकर के लक्ष्मणगढ़ हाल अमरबाग आशियाना निवासी मधुसूदन शर्मा के मकान के गत दिसम्बर में ताले तोडक़र आभूषण व एक लाख रुपए चुरा लिए गए थे। वारदात के दौरान घरवाले शादी में गांव गए हुए थे। इस संबंध में पांच दिसंबर को कुड़ी भगतासनी थाने में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन चोर अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tQBxFO
0 comments:
Post a Comment