जोधपुर.
उदयमंदिर थाना क्षेत्र की एक महिला ने तीन व्यक्तियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाकर एफआइआर दर्ज कराई। उससे चार-पांच साल पूर्व सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर राजा, इमरान व मुन्ना के खिलाफ सामूहिक बलात्कार करने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि वर्ष २०१४ में बहला-फुसलाकर उसके साथ एक आरोपी ने बलात्कार किया था। दो साल बाद दो अन्य आरोपियों ने भी उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। जिससे वह गर्भवती भी हो गई थी। इसका पता लगने पर आरोपियों ने जबरन उसका गर्भपात भी कराया था। अब पिछले कई दिनों से उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
फर्जी आइडी बनाकर फोटो लगाई
नागौरी गेट थाना क्षेत्र में कृषि मण्डी के पास सोशल मीडिया पर एक महिला के नाम की फर्जी आइडी बनाकर फोटो लगा दी गई। महिला की शिकायत पर नागौरी गेट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। थानाधिकारी जब्बरसिंह के अनुसार कृषि मण्डी के पास एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने आइटी एक्ट में मामला दर्ज कराया। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर महिला के नाम की फर्जी आइडी बना दी। साथ ही उसका फोटो भी उस आइडी पर अपलोड कर दिया। जबकि इंस्टाग्राम पर उसकी कोई आइडी नहीं है। किसी परिचित से इस बारे में पता लगा तो महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30cN9PI
0 comments:
Post a Comment