जोधपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन (एनआरसी) के समर्थन में शुक्रवार को जनजागरण सभा सम्बोधित किया। कमला नेहरू नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल का केशव परिसर में शाह ने विपक्ष पर जमकर हल्ला बोला।
उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आया हूं। कांग्रेस ने दुष्प्रचार अभियान शुरु किया है। अगर वो खिलाफ जाते है तो हम समर्थन के लिए जाएंगे। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, ममता दीदी, एसपी, बीएसपी, केजरीवाल एंड कंपनी सभी इस कानून का विरोध कर रहे हैं। इन सभी को मैं चुनौती देता हूं कि वो साबित करें इससे किसी अल्पसंख्यक को नुकसान होगा। राहुल बाबा, अगर कानून पढ़ा है तो इस पर चर्चा करने के लिए आ जाइए। अगर नहीं पढ़ा है तो मैं आपको इटली में इसका अनुवाद कर भेजने के लिए तैयार हूं। शाह ने कहा कि अगर सभी दल एक साथ आ जाएंगे तो भी भाजपा नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। आप जितनी चाहें उतनी गलत सूचना फैला सकते हैं।
शाह का सीएम गहलोत पर निशाना
अमित शाह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज मौसम बेईमान है। मुख्यमंत्री कॉलेज का फीता काट रहे है। लेकिन दूसरी ओर शाह आए है। कोटा में मासूमों की जीवन डोर कट रही है, लेकिन आवाज उठाने वालो पर डण्डा चलाते हो। अशोक गहलोत किस मुंह से आपके बीच आते है। रोजगार की मांग, किसानों की मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जनघोषणा पत्र दिखाया और कहा इसमें लिखा है, खुद ने कार्यक्रम बना लिए, टोल पर परेशान किया। राहुल बाबा विदेश में हो यो आवाज़ सुनाई देनी चाहिए। मारवाड़ की वीर भूमि को हाथ जोड़ता हूं, वो भी जो देश के दुश्मनों के सामने नहीं झुकी।
धर्म के आधार पर बंटवारा कांग्रेस ने किया था। राहुल बाबा और ममता दीदी को पूछना चाहता हूं कि पड़ोसी देशों में जो प्रताड़ना हुई, उनका मानवाधिकार कहा गया था। शरणार्थियो की किसी ने चिंता नहीं की। 56 इंच की छाती वाला मोदी आया। उसने कहा इन लोगों की चिंता में करुंगा। शरणार्थियों को कहता हूं आपके अच्छे दिन आ गए। जो शरणार्थी आए उनका भारत है, जितना मेरा अधिकार उतना ही आपका। अमित शाह ने कहा कि मेरा आप सबसे करबद्ध निवेदन है कि राहुल बाबा, ममता दीदी, केजरीवाल की टोली को जवाब देने के लिए अपने मोबाइल से 88662-88662 पर मिस्ड कॉल देकर नरेन्द्र मोदी जी को नागरिकता संशोधन कानून के लिए अपना समर्थन दीजिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39CNxLy
0 comments:
Post a Comment