नागौरी गेट पुलिस थाने के निर्माणाधीन भवन में ठेकेदार ने कर डाला बलात्कार, पढ़े जोधपुर की ये क्राइम खबरें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

थाने के निर्माणाधीन भवन में महिला से बलात्कार
जोधपुर. सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में नागौरी गेट थाने के निर्माणाधीन भवन में काम करने वाली महिला ने ठेकेदार पर बलात्कार का आरोप लगाया है। आरोपी ठेकेदार फरार हो गया। मामले की जांच एसीपी(केंद्र) को दी गई है। सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार बागर चौक में नागौरी गेट थाने के नए भवन का निर्माण चल रहा है। वहां काम करने वाली महिला श्रमिक के पति ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि निर्माणाधीन भवन में शौचालय निर्माण में उसकी पत्नी मजदूरी का काम करती है। शनिवार रात नागौर निवासी ठेकेदार लालजी ने उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

भाई की कुशल पूछ जा रही वृद्धा की हादसे में मौत
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में आइटीआइ सर्किल के पास टैक्सी का टायर फटने से वृद्धा की मौत हो गई। शास्त्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार रायपुर (पाली) निवासी फूलकंवर (65) पत्नी शिवप्रकाश भूतड़ा रविवार को एम्स में भर्ती भाई से मिलने आई थी। वह रात को वापस टैक्सी में जा रही थी। आइटीआइ सर्किल के पास टायर फटने से टैक्सी पलटने से वृद्धा गंभीर घायल हो गई। उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कीटनाशक से युवती की मौत
झंवर थाना क्षेत्र में कीटनाशक के सेवन युवती की मौत हो गई। युवती को एमडीएम अस्पताल को भर्ती करवाया था। जहां उसकी सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

महिला कांस्टेबल पर झूठी जानकारी देने का आरोप
पुलिस लाइन में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल पर उसके पति ने भर्ती परीक्षा में शादी नहीं होने की झूठी जानकारी देने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने महिला कांस्टेबल के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज किया है। रातानाडा पुलिस के अनुसार खींवसर के बिरलोका में जसनाथपुरा निवासी रेंवतराम पुत्र जेठाराम ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी हीरा पुत्री लालाराम जाट से वर्ष 2013 में हुई थी। हीरा ने वर्ष 2015 में पुलिस भर्ती परीक्षा में खुद को अविवाहित बताकर परीक्षा दी थी। इसके लिए उसने एक शपथ पत्र भी पेश किया था। उसने पुलिस में भर्ती होते समय शादी की जानकारी को छुपाया था।


देसी पिस्टल व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
झंवर पुलिस ने डोली सरहद के पास एक शख्स को देशी पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि रविवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने बाड़मेर के समदडी में सरवडी चारणान निवासी प्रवीणदास(20) पुत्र मदनदास वैष्णव को देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार सप्लाई करने वाले तस्करों की पहचान में जुटी है।

अवैध टिकट बेच रहा दलाल गिरफ्तार
आरपीएफ की क्राइम एण्ड विजिलेंस टीम ने रविवार शाम मारवाड़ बागरा में छापामारी कर अवैध टिकट बेचते दलाल को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी भानाराम बागरा में लक्ष्मी ट्रेवल्स पर रेलवे टिकटों की दलाली कर रहा था। उसके पास से 6 अवैध टिकट भी बरामद किए गए। टीम को लंबे समय से जालोर जिले केे इस दलाल द्वारा रेलवे टिकटों की दलाली की जानकारी मिल रही थी । आरपीएफ टीम यात्री बनकर लक्ष्मी ट्रेवल्स गई और टिकट मांगा। इस पर भानाराम ने ज्यादा पैसे की मांग करते हुए टिकट कन्फर्म कराने की बात कही। इस मामले में अन्य आरोपी तेलंगाना से अवैध टिकट बनाने का धंधा चला रहा है।


फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
डांगियावास थाना क्षेत्र के जाटियावास में फायरङ्क्षग व पॉक्सो मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिले के टॉप 10 वांछित अपराधियों में से एक है। डांगियावास पुलिस के अनुसार गत वर्ष जुलाई माह में आरोपी राकेश, अशोक व उसके साथियों ने पीडि़त के घर फायरिंग करने के साथ नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की थी। मुख्य आरोपी राकेश पुत्र भागाराम जाट को चितौडगढ़़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध हथियार के कई प्रकरण दर्ज हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Rz5vXn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment