जोधपुर ( jodhpur news. current news ) .केंद्रीय गृह मंत्री ( Union home Minister ) अमित शाह ( Amit Shah in jodhpur ) का वर्तमान दौरा नागरिकता संशोधन अधिनियम ( CAA ) के समर्थन में प्लान किया गया। यह कार्यक्रम यहां इसलिए रखा गया। क्यों कि यहां पाकिस्तान विस्थापितों ( pakistan displaced ) की संख्या अधिक है। शाह ( Amit Shah ) इससे पहले भी जोधपुर आते रहे हैं। वे लोकसभा चुनाव से पहले रोड शो ( road show ) के लिए जोधपुर आए थे।
भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह ने लोकसभा चुनाव से पहले 26 अप्रेल 2019 को गजेंद्रसिंह शेखावत के समर्थन में जोधपुर में रोड शो किया था। शाह ने उस दिन जालोर में रोड शो करने के बाद जोधपुर में रोड शो किया था। उस कार्यक्रम के लिए भाजपा ( bjp bjp news ) की ओर से कैलाश मेघवाल को समन्वयक, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया को प्रभारी और प्रसन्नचंद मेहता को सह प्रभारी बनाया था। अपने जोधपुर दौरे के दौरान शाह ने मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन भी किए थे। शाह का वह दौरा भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता को आज भी याद है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35nAOch
0 comments:
Post a Comment