मेगा हाइवे पर ट्रक से 60 लाख की अवैध शराब जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मेगा हाइवे पर मोखेरी गांव के निकट एक ट्रक से करीब 60 लाख की अवैध शराब बरामद करके ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी निरीक्षक भंवरलाल चौधरी ने बताया कि रविवार को मोखेरी सरहद से गुजर रहे अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा गया है। इस ट्रक में कुल 1475 अवैध शराब से भरी पेटियां मिली। जिसमें 730 पेटियों में 35040 पव्वे व 745 पेटियों में 8940 बोतलें विस्की की थी। इन पर फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश ऑनली लिखा हुआ है। बताया गया कि बरामद की गई अवैध शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपए है। टीम ने अवैध शराब को जब्त कर लिया तथा चालक भादरा जिला हनुमानगढ़ निवासी रोहिताश पुत्र ओमप्रकाश व खलासी ललाणावास, गोगामेड़ जिला हनुमानगढ़ निवासी आत्माराम पुत्र रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आबकारी विभाग ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मेगा हाईवे से अधिकांश अवैध शराब गुजरात में सप्लाई होती है



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aTab3h
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment